फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Yamuna Nagar News: रॉड व डंडों से पीटा, 12 नामजद

Fri, 13 Jun 2025 12:03 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
छछरौली। अर्जुन का माजरा में रंजिशन कुछ लोगों ने परिवार के तीन सदस्यों पर लोहे की रॉड व डंडों से हमला कर दिया। छछरौली थाना पुलिस ने 12 आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज किया है। शिकायत में अर्जुन माजरा निवासी राम कुमार ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उसकी कुछ दिन पहले गांव के ही शंटी से कहासुनी हो गई थी। उस समय मामला शांत हो गया था। वह गांव में जा रहा था। इस दौरान शंटी ने अपने साथियों सीमा, साहिल, प्रिंस, कमल, नितिन कुमार, सुरेंद्र, बृजपाल, कन्हैया लाल, अंकित, अभिषेक व नीरज के साथ लोहे की रॉड से हमला कर दिया। शोर सुनकर भाई सुभाष व भतीजा संदीप उसे आरोपियों से छुड़वाने लगे तो आरोपियों ने उन पर भी हमला कर दिया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें