फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दो कारों की आमने-सामने की भिड़ंत में दंपति समेत सात घायल

Tue, 04 Oct 2016 12:58 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, यमुनानगर।
विज्ञापन
यमुनानगर - फोटो : यमुनानगर
विज्ञापन
बिलासपुर। बिलासपुर-जगाधरी मार्ग पर एक फैक्ट्री के समीप दो कारों की आमने-सामने भिड़ंत हो गई। इसमें एक कार में सवार दंपति व अन्य का चालक घायल घायल हो गए। हादसे में दोनों कार पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गईं। राहगीरों ने घायलों को अस्पताल पहुंचाया। सूचना पाकर पहुंची पुलिस ने क्षतिग्रस्त कारों को कब्जे में लेकर कार्रवाई शुरू कर दी।
विज्ञापन


सोमवार सुबह करीब सात बजे बिलासपुर की गुलशन कालोनी निवासी दलजीत सिंह अपनी पत्नी हरमीत कौर के साथ ऑल्टो कार से जगाधरी से बिलासपुर की ओर आ रहे थे। वहीं एक अन्य कार में चालक समेत पांच लोग चंडीगढ़ से हरिद्वार के लिए बिलासपुर से जगाधरी मार्ग की ओर जा रहे थे। दोनों कारे जैसे ही बिलासपुर जगाधरी मुख्य मार्ग पर कुनाल कैलशियम फैक्ट्री के समीप पहुंची तो उनमें आमने-सामने की जबरदस्त भिड़ंत हो गई। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि  दोनों कारों के परखचे उड़ गए। हादसे में बिलासपुर दलजीत सिंह व उसकी पत्नी हरमीत कौर समेत दूसरी कार में सवार मुस्तकीम, जुल्फकार, दो महिलाएं व एक बच्चा घायल हो गए। आसपास के लोगों ने हादसे की सूचना पुलिस को दी और घायलों को उपचार के लिए ट्रॉमा सेंटर व निजी अस्पतालों में पहुंचाया। हादसे की सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने क्षतिग्रस्त कारों को कब्जे में लेकर कार्रवाई शुरू कर दी।

दो बाइक भिड़ी, पिता की मौत, बेटा घायल
यमुनानगर। साढौरा पाबनी रोड पर गांव टीन का माजरा के नजदीक दो बाइकों की भिड़ंत में एक बुजुर्ग व्यक्ति की मौत हो गई जबकि उसका बेटा घायल हो गया। जिसका इलाज अस्पताल में चल रहा है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंप दिया। पुलिस ने आरोपी बाइक चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी।
विज्ञापन


गांव टीन का माजरा निवासी रमेश ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि रविवार को वह अपने पिता जीराम (65) को साथ लेकर किसी काम के लिए जगाधरी जा रहे थे। जब वह गांव से पाबनी रोड पर चढ़ने लगे तो तेज गति से आ रहे आ रहे बाइक चालक ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी। हादसे में वह और उसका पिता गंभीर रूप से घायल हो गए। आसपास के लोगों ने उन्हें अस्पताल में भर्ती करवाया। जहां पर चिकित्सकों ने उसके पिता जीराम को मृत घोषित कर दिया। हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंप दिया। पुलिस ने आरोपी बाइक चालक बाल छप्पर निवासी रजत के खिलाफ लापरवाही से वाहन चलाने का मामला दर्जकर कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें