फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सभी ने मिलकर है ठाना, कोरोना को है हमने हराना

विज्ञापन
विज्ञापन
यमुनानगर। नए साल की शुरुआत कोरोना के नए वैरिएंट के साथ हो रही है। ऐसे में नई चुनौतियों से निपटने के लिए नए संकल्प व जोश की जरूरत हैं। नए साल की नई चुनौतियों के लिए नया संकल्प लिया है। इसकी शुरुआत जिले के शिक्षण संस्थानों से हो रही है।
विज्ञापन

जिले में बढ़ते कोरोना के मामले और ओमिक्रॉन के केस मिलने के बाद जहां प्रशासन व स्वास्थ्य विभाग अलर्ट हैं। वहीं स्कूल, कॉलेज सहित अन्य शिक्षण संस्थान भी इसके प्रति गंभीर हैं। शहर के स्कूल में तीन विद्यार्थियों के संक्रमित होने के बाद शिक्षण संस्थान इसके प्रति और गंभीर हो गया है। विद्यार्थियों को कोरोना नियमावली के प्रति जागरूक करने के लिए विशेष समय दिया जा रहा है।
विद्यार्थियों को नियमित मास्क का प्रयोग, भीड़ करने से बचने, शारीरिक दूरी बनाए रखने, बाहर से आने पर हाथ धोने सहित अन्य नियमों के प्रति जागरूक किया जा रहा है। विद्यार्थी भी इसे लेकर सजग हैं, वे भी नियमों का कड़ाई से पालन कर रहे हैं। सभी ने मिलकर कोरोना को हराने का संकल्प लिया है। वहीं शिक्षा विभाग के अधिकारी भी नियमित रूप से शिक्षण संस्थानों का दौरा करके संक्रमण बचाव के लिए किए गए प्रबंधों की जांच कर रहे हैं।
विज्ञापन

स्कूलों की कर रहे हैं जांच
कोरोना व ओमिक्रॉन को लेकर जिला शिक्षा विभाग पूरी तरह सजग व गंभीर है। इसके लिए जिला मुख्यालय व खंड स्तर पर टीमें बनाई गईं हैं। सभी टीम सरकारी व निजी स्कूलों का दौरा व जांच कर रही हैं। संक्रमण से निपटने के लिए व्यापक स्तर पर प्रबंध किए गए हैं। विद्यालयों में मास्क अनिवार्य है, वहीं संस्थान पहुंचने पर विद्यार्थियों के सैनिटाइजर से हाथ साफ करवाए जाते हैं। अध्यापकों व प्रबंधन समितियों को इसके लिए नियमावली अनुसार निर्देश जारी किए गए हैं।
-शिव कुमार धीमान, उप जिला शिक्षा अधिकारी।
संक्रमण के प्रति आईटीआई संस्थान प्रबंधन पूरी तरह गंभीर है। इससे बचाव के लिए गंभीरता से प्रयास किए जा रहे हैं। आईटीआई संस्थान में विद्यार्थियों को कोरोना के नए वैरिएंट के प्रति रोज जागरूक किया जा रहा है। नए साल की नई चुनौतियों से निपटने के लिए विद्यार्थियों को तैयार किया जा रहा है। विद्यार्थियों को स्वयं के साथ परिवार व अन्य लोगों को भी नियम पालन करने के लिए प्रेरित करने के लिए कहा जा रहा है। वहीं संस्थान में विद्यार्थियों के लिए टीकाकरण शिविर लगाया जा रहा है। जिसके तहत 300 विद्यार्थियों को डोज दी गई है। यह अभियान युद्ध स्तर पर चलाया जाएगा।
मनदीप सिंह बेनीवाल, प्रिंसिपल, आईटीआई।
कोरोना संक्रमण वैश्विक समस्या है। इस महामारी ने सभी देशों को चपेट में ले लिया है। ऐसे में स्वयं सुरक्षित रहते हुए दूसरों को भी सुरक्षित करना है। इससे निपटने के लिए प्रशासन व सरकार का सभी को साथ देना होगा। इसके लिए सभी को अपनी नैतिक जिम्मेदारी समझनी होगी और नियमों का पालन करना होगा। वह स्वयं नियमों का पालन कर रहे हैं और लोगों को भी इन्हें अपनाने के लिए प्रेरित कर रहे हैं।
-छात्र भानू प्रताप।
कोरोना और ओमिक्रॉन की रोकथाम के लिए सरकार व प्रशासन प्रयास कर रहे हैं, लेकिन यह तभी सफल होंगे, जब सभी मिलकर प्रयास करेंगे। हमें मिलकर कोरोना से निपटना होगा। सरकार की हिदायतों का पालन कर सभी को कोरोना रोधी टीका लगाना होगा। नए साल खुशियों भरा हो इसके लिए कोरोना बचाव के नियमों का पालन करना बेहद जरूरी है। इसके लिए वे दूसरों को भी जागरूक कर रही हैं।
विज्ञापन

-छात्रा संध्या साद।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें