फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Yamuna Nagar News: कर्मचारियों ने ऑनलाइन ट्रांसफर पॉलिसी का किया विरोध

Sat, 20 Dec 2025 01:00 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

यमुनानगर। दीनबंधु छोटू राम ताप विद्युत परियोजना (थर्मल पावर प्लांट) के कर्मचारियों ने ऑनलाइन ट्रांसफर पॉलिसी और पुरानी पेंशन योजना (ओपीएस) के खिलाफ शुक्रवार को तीसरे दिन भी विरोध प्रदर्शन जारी रखा। यूनिट प्रधान धर्मबीर ने चेतावनी दी कि यदि सरकार ऑनलाइन ट्रांसफर पॉलिसी को वापस नहीं लेती है, तो इसके खिलाफ व्यापक आंदोलन किया जाएगा।
विज्ञापन

यह प्रदर्शन सर्कल सचिव राजेंद्र सिंह की देखरेख में हुआ। कर्मचारियों ने अपने प्रदर्शन में पॉलिसी को लेकर अपनी असहमति स्पष्ट रूप से व्यक्त की। यमुनानगर थर्मल पावर प्लांट की यूनियन के पदाधिकारियों ने चीफ इंजीनियर थर्मल को ऑनलाइन ट्रांसफर पॉलिसी के विरोध में ज्ञापन भी सौंपा। ज्ञापन सर्कल सचिव राजेंद्र सिंह की अध्यक्षता में प्रस्तुत किया गया। यूनियन नेताओं का कहना है कि सरकार की ओर से उनकी सुनवाई नहीं की गई तो आंदोलन और अधिक व्यापक रूप ले सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें