फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Yamuna Nagar News: मेयर और विधायक आवास घेरने पहुंचे कर्मचारी, पुलिस ने पहले ही दिया रोक

Tue, 12 May 2026 12:31 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
विज्ञापन
शहर में प्रदर्शन कर सरकार विरोधी नारेबाजी करते कर्मचारी। संवाद - फोटो : कतर्नियाघाट के निशानगाड़ा रेंज में सड़क किनारे बैठा बाघ।
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

यमुनानगर। लंबित मांगों के समर्थन सोमवार को सफाई कर्मचारियों और दमकल कर्मचारियों नगर निगम कार्यालय पर सरकार के खिलाफ नारेबाजी की। इसके बाद जुलूस निकालकर मेयर सुमन बहमनी व यमुनानगर विधायक घनश्याम दास अरोड़ा के आवास की ओर कूच किया। पुलिस ने मेयर व विधायक आवास के दोनों तरफ बैरिकेड लगाकर कर्मचारियों को पहले ही रोक दिया।
प्रदर्शन नगरपालिका यूनियन के प्रधान पपला और दमकल यूनियन के प्रधान विजेंदर सिंह की अगुवाई में हुआ। प्रदर्शन को सर्व कर्मचारी संघ हरियाणा, सीटू, रिटायर्ड कर्मचारी संघ और किसान सभा का भी समर्थन मिला। प्रदर्शनकारी हाथों में झंडे, बैनर और तख्तियां लेकर नगर निगम कार्यालय से प्यारा चौक होते हुए संजय विहार स्थित महापौर आवास की ओर बढ़े।
विज्ञापन

पपला व विजेंद्र सिंह ने कहा कि वे सरकार से अदालतों के आदेश को लागू करने की मांग कर रहे हैं। कर्मचारियों के अनुसार पंजाब एवं हरियाणा हाईकोर्ट ने 31 दिसंबर 2025 और सुप्रीम कोर्ट ने 16 अप्रैल 2026 को दिए फैसलों में स्पष्ट कहा था कि स्थायी प्रकृति के कार्य में दस वर्ष या उससे अधिक समय से लगे कर्मचारियों को नियमित करने के लिए सरकार नीति बनाए।
विज्ञापन

दमकल यूनियन के महासचिव गुलशन भारद्वाज ने कहा कि प्रदेशभर में करीब 1800 दमकल कर्मचारी आठ अप्रैल से हड़ताल पर हैं, जबकि लगभग 34 हजार सफाई कर्मचारी एक मई से आंदोलन चला रहे हैं। उन्होंने बताया कि संयुक्त रूप से हड़ताल को 14 मई तक बढ़ाने का निर्णय लिया गया है। यदि सरकार ने मांगों पर ठोस समाधान नहीं दिया तो आंदोलन को अनिश्चितकालीन हो जाएगा।

शहर में प्रदर्शन कर सरकार विरोधी नारेबाजी करते कर्मचारी। संवाद- फोटो : कतर्नियाघाट के निशानगाड़ा रेंज में सड़क किनारे बैठा बाघ।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें