फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Yamuna Nagar News: लेदा खास गांव के खेतों में हुई चीता हेलीकॉप्टर की आपात लैंडिंग

विज्ञापन
विज्ञापन
लेदा खास गांव के खेतों में सेना के चीता हेलीकॉप्टर की तकनीकी खराबी के कारण आपात लैंडिंग करानी पड़ी। जैसे ही सेना के हेलीकॉप्टर नीचे खेतों पर उतरा तो उसे देखने के लिए आसपास के ग्रामीणों की भीड़ वहां उमड़ पड़ी। पहले तो लोगों को कुछ भी समझ में नहीं आया, कुछ देर बाद पता चला की सेना के इस हेलीकॉप्टर में कुछ तकनीकी खराबी आई है, जिसकी वजह से इसे खेतों में उतारा गया है। सेना के हेलीकॉप्टर में तीन जवान बैठे थे। ग्रामीणों ने तुरंत पुलिस को इसकी सूचना दी। हेलीकॉप्टर के पायलट ने तुरंत कंट्रोल रूम को इसकी जानकारी दी। जिसके बाद कुछ देर बाद सेना का एक और हेलीकॉप्टर वहां पहुंच गया। इस दौरान सेना के इंजीनियर्स ने हेलीकॉप्टर में आई खराबी को ठीक करने के एक घंटे बाद दोनों हेलीकॉप्टरों ने सुरक्षित उड़ान भरी।
विज्ञापन


लेदा खास के किसान अमनदीप ने बताया कि सेना के हेलीकॉप्टर की आपात लैंडिंग उसके खेत में सुबह करीब 10 बजे हुई थी। पायलट की समझदारी से सुरक्षित हेलीकॉप्टर की लैंडिंग हुई है, चूंकि जिस जगह पर लैंडिंग हुई है उससे कुछ दूरी पर ही हाई टेंशन तार थी। ऐसे में सेना के पायलट ने सूझबूझ से हेलीकॉप्टर को सुरक्षित खेतों में उतरा है। हेलीकॉप्टर में सवार पायलट ने कहा कि यह हेलीकॉप्टर सरसावा एयर फोर्स का है। मदद के लिए सेना के जवान व इंजीनियर्स की टीम ने एक घंटे तक काम कर हेलीकॉप्टर को ठीक किया। उसके बाद दोनों हेलीकॉप्टर यूपी के सरसावा के लिए उड़ान भर चले गए। उल्लेखनीय है सितंबर माह में भी शादीपुर के खेतों में इसी प्रकार से आपात लैंडिंग करानी पड़ी थी।

नियमित प्रशिक्षण मिशन पर निकले भारतीय वायुसेना के एक चीता हेलीकॉप्टर को तकनीकी कारणों से यमुनानगर के पास एक खेत में एहतियातन लैंडिंग करनी पड़ी। बाद में हेलीकॉप्टर को पास के वायुसेना अड्डे पर वापस लाया गया। इस घटना के दौरान किसी भी व्यक्ति को कोई चोट नहीं आई और न ही किसी संपत्ति को नुकसान पहुंचा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें