फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अस्सी फीसदी आबादी को लगा कोरोना से बचाव का टीका

विज्ञापन
108 घंटे तक लगातार टीकाकरण करने पर महिलाकर्मी को सम्मानित करते सीएमओ डॉ. विजय दहिया। संवाद - फोटो : Yamuna Nagar
विज्ञापन
माई सिटी रिपोर्टर
विज्ञापन

यमुनानगर। कोविड 19 टीकाकरण अभियान के तहत मंगलवार को यमुनानगर जिले ने बड़ी कामयाबी हासिल की है। पात्र आबादी में से 80 फीसदी लोगों ने कोरोना से बचाव के लिए टीका लगवा लिया है। मंगलवार शाम तक जिले में अब तक कुल 9 लाख 64 हजार 982 लाभार्थियों का टीकाकरण किया जा चुका है। इनमें से 7 लाख 23 हजार 855 को पहली डोज और 2 लाख 41 हजार 127 को दोनों डोज दी जा चुकी है। अभी करीब दो लाख पात्र लोग और बचे हुए हैं।
टीकाकरण की यही रफ्तार रही तो एक अक्तूबर तक 100 फीसदी आबादी का टीकाकरण हो जाएगा। तेजी से बढ़ रहे टीकाकरण के आंकड़े से जिले में कोरोना महामारी की संभावित तीसरी लहर पर भी अंकुश लगने की उम्मीद बढ़ गई है। सीएमओ डॉ. विजय दहिया ने बताया कि तेजली स्थित राधा स्वामी सत्संग भवन में 16 सितंबर से 20 सितंबर तक लगातार 108 घंटे कोविड टीकाकरण शिविर चलाया गया। बहुत से लोग दिन के समय नौकरी अथवा काम के कारण टीकाकरण के लिए समय नहीं निकाल पाते हैं, इसलिए 24 घंटे टीकाकरण शिविर लगाया गया ताकि वे अपने कामकाज के पश्चात रात में अपना टीकाकरण करा सके।
विज्ञापन

लगातार 108 घंटे चले शिविर में 29061 लोगों का टीकाकरण किया गया। इसमें से 24056 को पहली और 5006 को दूसरी डोज दी गई। स्वास्थ्य विभाग की ओर से तीनों शिफ्ट में चिकित्सा अधिकारी, स्टाफ नर्स, सत्यापनकर्ता व जांचकर्ता की ड्यूटी लगाई गई। शिविर के दौरान 16 सितंबर को 4645, 17 सितंबर को 5691, 18 सितंबर को 6263, 19 सितंबर को 8195 और 20 सितंबर को 4268 लाभार्थियों को टीका लगाया गया। राधा स्वामी सत्संग भवन के क्षेत्रीय सचिव अरुण जोहल ने बताया कि 24 घंटे कार्यरत रहकर जिलावासियों का टीकाकरण करने वाले स्वास्थ्य अधिकारियों और कर्मचारियों कोसम्मानित किया गया है। इस अवसर पर जिला प्रतिरक्षण अधिकारी डॉ. विजय विवेक, चिकित्सा अधिकारी डॉ. विपिन गोंदवाल, डॉ. भूपेन्द्र सिंह, पंकज ग्रोवर, डॉ. दीपिका आदि मौजूद रहे।
जिले केवल एक सक्रिय मरीज
जिले में मंगलवार को लगातार तीसरे दिन कोरोना का कोई नया मरीज सामने नहीं आया। जिले में केवल एक सक्रिय मरीज है, जिसे अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। जिले में कोविड-19 का रिकवरी रेट 98.32 प्रतिशत हो गया है। जिले में कुल आबादी का 35.26 प्रतिशत का कोरोना टेस्ट हो गया है। अब तक जिले में कुल 24694 मरीज कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं, जिनमें से 80 यमुनानगर के बाहर अन्य स्थानों के हैं। अभी तक कुल 423826 सैंपल ले लिए गए हैं, जिनमें से 394896 सैंपलों की रिपोर्ट निगेटिव आई है।
विज्ञापन

कोविड-19 की रोकथाम के लिए लगातार टीकाकरण कार्यक्रम चलाया जा रहा है। जिलावासियों से अपील है कि वे जल्द से जल्द अपना टीकाकरण अवश्य कराए। जल्द ही दिन-रात्रि के और भी शिविर लगाए जाएंगे। -पार्थ गुप्ता, जिला उपायुक्त
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें