फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्टोन क्रशर पर डंपर ने युवक को कुचला, मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
यमुनानगर। नगली 32 स्थित स्थित स्टोन क्रशर पर डंपर चालक ने युवक को कुचल दिया। हादसे में युवक की मौत हो गई। पुलिस ने आरोपी डंपर चालक के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

सलेमपुर कोही निवासी अमित कुमार ने बताया कि वह खेतीबाड़ी करता है। उसके भाई लाभ सिंह के पास महेश (35) 15 साल से रह रहा था। उसके भाई ने गांव में ही उसे मकान बनाकर दिया हुआ था। महेश एक साल से नगली 32 स्थित स्टोन क्रशर पर काम करता था। सोमवार रात करीब सवा आठ बजे महेश अपने प्लांट से पावर सप्लाई रूम की तरफ जा रहा था। तभी पीछे से एक डंपर चालक तेज गति से आया। आरोप है कि चालक ने लापरवाही से डंपर चलाते हुए महेश को टक्कर मार दी। टक्कर लगने से वह घायल हो गया। हादसे के बाद मौके पर लोगों की भीड़ लग गई। लोगों ने उसे अस्पताल पहुंचाया। जहां उसकी मौत हो गई। इसकी सूचना पुलिस को दी गई। बिलासपुर थाना प्रभारी बलबीर सिंह का कहना है कि आरोपी डंपर चालक पर केस दर्ज कर लिया गया है। शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के बाद परिजनों के हवाले कर दिया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें