फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Yamuna Nagar News: मौसम बदलने से तापमान सात डिग्री गिरा, ठंड का अहसास

Tue, 07 Oct 2025 01:13 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
विज्ञापन
जिमखाना रोड के पास बारिश में हुए जलभराव के बीच गुजरते वाहन। संवाद
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

यमुनानगर। जिले में रविवार रात हुई ओलावृष्टि और सोमवार दोपहर को हुई बारिश से अधिकतम तापमान सात डिग्री और न्यूनतम तीन डिग्री तक लुढ़क गया। इससे लोगों को ठंड का एहसास हुआ। यहां तक की बाइक सवार ठंडी हवाओं से ठिठुरते दिखे। लोग यही कहते दिखे कि अब ठंड का आगमन हो गया है। मौसम विभाग के अनुसार मंगलवार को भी बारिश होने की संभावना है।
दोपहर के समय हुई बारिश से सड़कों किनारे पानी जमा हो गया। जगाधरी-अंबाला मार्ग, आटीआए कार्यालय के सामने, जगाधरी बस स्टैंड परिसर समेत कई जगहों पर पानी भर गया। बारिश ने सड़कों पर वाहनों की रफ्तार पर ब्रेक लगा दिया। इससे सड़कों पर जाम की स्थिति रही। सुबह के समय मौसम पूरी तरह से साफ था।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसके बाद फिर से बादल छा गए। रात को हुई ओलावृष्टि की वजह से मौसम सुबह पूरी तरह से ठंडा था। इसके बाद हल्की धूप निकली। दोपहर में अचानक आसमान काले बादलों से भर गया। दिन के समय ही अंधेरा हो गया। सड़कों पर कोई हादसा न हो जाए इसलिए चालक वाहनों की लाइट जलाकर आगे बढ़े। कुछ ही देर की तेज बारिश से कई जगह पानी भर गया।

जिमखाना रोड के पास बारिश में हुए जलभराव के बीच गुजरते वाहन। संवाद

जिमखाना रोड के पास बारिश में हुए जलभराव के बीच गुजरते वाहन। संवाद

जिमखाना रोड के पास बारिश में हुए जलभराव के बीच गुजरते वाहन। संवाद

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें