फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

समाज को खोखला कर रहा नशा : डॉ. पूनम

Mon, 08 Dec 2025 12:38 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
विज्ञापन
डीएवी गर्ल्स कॉलेज की आयोजित 100 कुंडीय हवन में हिस्सा लेते लोग। आयोजक
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

यमुनानगर। डीएवी गर्ल्स कॉलेज की ओर से दशहरा ग्राउंड में नो नशा कैंपेन के तहत नशामुक्त समाज बनाने के उद्देश्य से 100 कुंडीय हवन कराया गया। डीएवी मैनेजिंग कमेटी दिल्ली के अध्यक्ष पदमश्री डॉ. पूनम सूरी ने अभियान के बारे में ऑनलाइन जानकारी देते हुए कहा कि नशा समाज को दीमक की तरह अंदर से खोखला करता जा रहा है।
इसमें मुख्य अतिथि विधायक घनश्याम दास अरोड़ा ने शिरकत की। जबकि डीएसपी कवंलजीत, डीएवी यूनिवर्सिटी जालंधर की पूर्व रजिस्ट्रार डॉ. सुषमा आर्य, पार्षद विभोर पाहूजा विशिष्ट अतिथि रहे। इसी तरह डीएवी डेंटल कॉलेज में भी हवन किया गया। इसमें मुख्य अतिथि मेयर सुमन बहमनी रही। उन्होंने कहा कि नशा परिवारों और समाज को बर्बाद कर रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

डीएवी संस्था की ओर से यह महत्वपूर्ण कार्य किया जा रहा है। समाज की अन्य संस्थाओं को भी इस दिशा में आगे आना चाहिए, नशे के खिलाफ सभी को एक होकर इसका डटकर मुकाबला करना होगा। वहीं डीएवी डेंटल कॉलेज के प्रिंसिपल डॉ. आईके पंडित ने कहा कि आजकल शादी ब्याह में भी नशा बढ़ता जा रहा है, हम शादी ब्याह में भी नशे खिलाफ शिविर लगाकर समाज को जागरूक करने का प्रयास करेंगे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें