फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Yamuna Nagar News: तकनीकी उत्कृष्टता के लिए किया प्रेरित

Sat, 04 Oct 2025 12:54 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
विज्ञापन
जेएमआईटी इंजीनियरिंग कॉलेज में आयोजित कार्यशाला में हिस्सा लेते विद्यार्थी। संस्थान
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

रादौर। जेएमआईटी इंजीनियरिंग कॉलेज में कार्यशाला हुई। आयोजन सेंटर ऑफ एक्सीलेंस फॉर रोबोटिक्स व कंप्यूटर साइंस एंड इंजीनियरिंग विभाग ने किया। वक्ताओं ने विद्यार्थियों को नवाचार व तकनीकी उत्कृष्टता के लिए प्रेरित किया।
मोहाली की सैम ऑटोमेशन टेक्नोलॉजी प्राइवेट लिमिटेड के टीम लीडर इंजीनियर जगपाल सिंह ने प्रबंधन, सर्विस डिलीवरी, प्रोजेक्ट हैंडलिंग व प्रोसेस इम्प्रूवमेंट में अनुभव के आधार पर रोबोटिक आर्म कैलिब्रेशन, कंट्रोल तकनीकों व प्रायोगिक अनुप्रयोगों की जानकारी दी। सत्र विद्यार्थियों लिए रोबोटिक्स क्षेत्र में मूल्यवान अनुभव लेकर आया।
विज्ञापन
विज्ञापन

सीएसई के विभागाध्यक्ष डॉ. गौरव शर्मा, एएस एंड एच के विभागाध्यक्ष डॉ. एलएस रीन का सहयोग रहा। सीएसई विभाग की असिस्टेंट प्रोफेसर इंजीनियर रितु श्योराण व असिस्टेंट प्रोफेसर इंजीनियर कपिल देव ने समन्वय किया। जेएमआईटी निदेशक डॉ. एसके गर्ग कहा कि ऐसी कार्यशालाएं कक्षा में पढ़ाई जाने वाली शिक्षा व औद्योगिक प्रथाओं के बीच सेतु का काम करती हैं, जो विद्यार्थियों को नई तकनीकों में सफल होने में आवश्यक कौशल प्रदान करती हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें