फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नहर में गोताखोर तलाश रहे थे सिक्के, मिली चोरी की तीन मोटरसाइकिलें

विज्ञापन
नहर से मिली बाइक के पुर्जे निकालते गोताखोर राजीव कुमार व अन्य। संवाद - फोटो : Yamuna Nagar
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

यमुनानगर। पश्चिमी यमुना नहर में फतेहपुर के फट्टों वाला पुल के पास गोताखोरों को चोरी की तीन बाइकें मिलीं हैं। गोताखोर नहर में फेंके गए सिक्कों को तलाश रहे थे। तभी उनके हाथ चोरी की तीन बाइकें लगीं। तीनों बाइकों के इंजन व अन्य सामान निकाले जा चुके थे। गोताखोरों ने तीनों बाइकों को बाहर निकाल इसकी सूचना पुलिस को दी। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और बाइकों को अपने कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है।
गोताखोर राजीव कुमार ने बताया कि शुक्रवार सुबह करीब 11 बजे वह अपने साथियों के साथ पश्चिमी यमुना नहर में लोगों द्वारा फेंके गए सिक्कों की तलाश कर उन्हें निकाल रहे थे। जब वे फतेहपुर के फट्टों वाला पुल के नजदीक पानी के अंदर सिक्कों की तलाश कर रहे थे तो उन्हें एक सप्लेंडर बाइक मिली। उन्होंने बाइक को नहर से बाहर निकाला। बाइक में न तो इंजन था और न ही पहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसके बाद उन्होंने दोबारा नहर में छलांग लगाई। जहां से पहली बाइक मिली थी, उसी के नजदीक दो अन्य बाइकें व पुर्जे मिले। ये भी बिना इंजन, पहिए व तेल टैंक के थी। आशंका है कि चोरों द्वारा इन बाइकों का कीमती सामान निकालकर उन्हें नहर में फेंक दिया होगा। इसकी सूचना उन्होंने पुलिस को दी। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने गोताखोर राजीव के बयान लिए और बाइकों को कब्जे में लेकर थाने पहुंचाया। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें