फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Yamuna Nagar News: ध्वज समारोह में दिखा अनुशासन और समर्पण

Tue, 09 Jun 2026 12:52 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
विज्ञापन
मुख्य अति​थि का स्वागत करते वाहिनी के पदा​धिकारी। प्रवक्ता - फोटो : मोनिका कुमारी
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

यमुनानगर। रेलवे सुरक्षा विशेष बल की कोरस 9वीं वाहिनी में सोमवार से सात दिवसीय वाहिनी सप्ताह का शुभारंभ हो गया। 14 जून तक चलने वाले इस आयोजन के पहले दिन ध्वज समारोह का आयोजन गरिमापूर्ण माहौल में किया गया। इस दौरान अनुशासन और समर्पण दिखाई दिया।
कार्यक्रम का आयोजन कमान अधिकारी कुमार निशांत के नेतृत्व हुआ। समारोह की शुरुआत यूनिट ध्वजारोहण, परेड सलामी और निरीक्षण के साथ हुई। इस दौरान अधिकारियों और जवानों ने अनुशासन, समर्पण और उत्कृष्ट सैन्य परंपराओं का परिचय दिया। समारोह में सैन्य सहायक संजीव कुमार व सहायक समादेशक हरविंदर सिंह ने जवानों का उत्साहवर्धन किया।
विज्ञापन

कार्यक्रम में वाहिनी के सेवानिवृत्त अधिकारियों और पूर्व सैनिकों ने भी भाग लेकर आयोजन की गरिमा बढ़ाई। इनमें भूतपूर्व सहायक समादेशक त्रिलोक सिंह रावत, सुभाष चंदर कटारिया तथा रेसुविबल के पूर्व उप-निरीक्षक किशोर चंद प्रमुख रूप से शामिल रहे। वहीं उत्तर रेलवे जगाधरी वर्कशॉप की स्काउट एवं गाइड टीम की उपस्थित रही।
इस अवसर पर कोरस 9वीं वाहिनी की उपलब्धियों, इतिहास और गौरवशाली परंपराओं पर प्रकाश डाला गया। कार्यक्रम के अंत में सभी विशिष्ट अतिथियों और पूर्व अधिकारियों को स्मृति-चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया गया। उपस्थित अधिकारियों, जवानों और अतिथियों ने वाहिनी सप्ताह के सफल आयोजन के लिए शुभकामनाएं दीं।
विज्ञापन


वाहिनी के अधिकारियों के अनुसार सप्ताह भर विभिन्न सांस्कृतिक, सामाजिक और कल्याणकारी कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। इन गतिविधियों का उद्देश्य जवानों में टीम भावना, आपसी सौहार्द, अनुशासन और संगठनात्मक एकता को और अधिक मजबूत करना है। कार्यक्रम के शुभारंभ के साथ ही वाहिनी परिसर में उत्साह और गौरव का माहौल देखने को मिला।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें