फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Yamuna Nagar News: लोगों को योग अपनाने के लिए किया जागरूक

Tue, 09 Jun 2026 12:50 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
विज्ञापन
योग करने के बारे में ग्रामीणों को जागरूक करते अ​धिकारी। प्रवक्ता - फोटो : मोनिका कुमारी
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


जगाधरी। 12वें अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के उपलक्ष्य में आयुष विभाग की ओर से जिलेभर में योग जागरण यात्रा निकाली गई। इस दौरान विभिन्न औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थानों में योग प्रोटोकॉल का अभ्यास करवाया गया। कार्यक्रम जिला आयुर्वेदिक अधिकारी डॉ. रजनीश के नेतृत्व में करवाया गया।
जिले के रादौर, यमुनानगर, छछरौली और साढौरा स्थित आईटीआई में आयुष योग सहायकों ने प्रशिक्षणार्थियों और स्टाफ को सामान्य योग प्रोटोकॉल का अभ्यास करवाया। इस दौरान ताड़ासन, वज्रासन, भुजंगासन, कपालभाति और अनुलोम-विलोम सहित विभिन्न योगासन व प्राणायाम करवाए गए। उनके शारीरिक और मानसिक लाभों की जानकारी दी गई।
विज्ञापन

योग जागरण यात्रा निकालकर लोगों को जागरूक किया।गांव-गांव करो योग, रहो निरोग और योग युक्त, नशा मुक्त हरियाणा के नारों से विद्यार्थियों ने लोगों को योग करने के लिए प्रेरित किया। डॉ. रजनीश ने बताया कि जठलाना, कैल, मिल्कखास, अलाहार, भंभौली, नगवा जागीर, सरस्वती नगर और बहादुरपुर सहित विभिन्न गांवों में यात्रा निकाली गई।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि यह अभियान तीन दिन जिले के सभी गांवों में चलेगा। उन्होंने कहा कि यात्रा का उद्देश्य लोगों को योग के प्रति जागरूक करना और नशामुक्त समाज के निर्माण का संदेश देना है। साथ ही नागरिकों से योग को दैनिक जीवन का हिस्सा बनाने की अपील भी की गई।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें