संवाद न्यूज एजेंसी
छछरौली। सीएमश्री राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय खदरी में चल रही खंडस्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता का शनिवार को समापन हो गया। अंतिम दिन एथलेटिक्स के मुकाबले करवाए गए। इस दौरान विद्यार्थियों ने खूब दमखम दिखाया।
लड़कों की अंडर-14 की 80 मीटर बाधा दौड़ में राजकीय मॉडल संस्कृति वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय छछरौली से ध्रुव प्रथम, पीएमश्री राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय जयधर से विशेष द्वितीय रहा। अंडर-17 की 110 मीटर बाधा दौड़ में राजकीय मॉडल संस्कृति वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय छछरौली तनजीक प्रथम, पीएमश्री राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय जयधर से वंश द्वितीय रहा।
इसी तरह अंडर-17 आयु वर्ग की 400 मीटर बाधा दौड़ में राजकीय मॉडल संस्कृति वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय छछरौली का शुभम प्रथम और सरस्वती सीनियर सेकेंडरी स्कूल छछरौली से लविश द्वितीय रहे। अंडर-19 आयु वर्ग की 400 मीटर बाधा दौड़ में महानंद सीनियर सेकेंडरी स्कूल छछरौली का तेजस प्रथम रहा। वहीं, अंडर-17 ऊंची कूद में राजकीय मॉडल संस्कृति वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय, छछरौली शुभम प्रथम, पीएमश्री राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय जयधर से वंश द्वितीय रहा।
अंडर-19 ऊंची कूद में पीएमश्री राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय ललहड़ी कलां से साहिल खान प्रथम, पीएमश्री राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय ललहड़ी कलां से आर्यन द्वितीय रहे। अंडर-17 के हैमर थ्रो में सरस्वती सीनियर सेकेंडरी स्कूल छछरौली में यश, पीएमश्री राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय जयधर का साहिब द्वितीय रहा।
अंडर-19 हैमर थ्रो में पीएमश्री राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय जयधर शौर्य प्रथम, राजकीय मॉडल संस्कृति वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय, छछरौली हर्ष द्वितीय रहा। अंडर-19 भाला फेंक में पीएमश्री राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय जयधर का खुशप्रीत प्रथम रहा। अंडर-14 ट्रिपल जंप में पीएमश्री राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय जयधर का कैस प्रथम रहा।
अंडर-17 में सरस्वती सीनियर सेकेंडरी स्कूल छछरौली धनप्रीत प्रथम और द्वितीय राजकीय मॉडल संस्कृति वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय, छछरौली का शुभम रहा। अंडर-19 में महानंद सीनियर सेकेंडरी स्कूल, छछरौली का तेजस प्रथम राजकीय मॉडल संस्कृति वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय छछरौली से हरिओम द्वितीय रहा।
लड़कियों की अंडर-14 80 मीटर बाधा दौड़ में राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय छछरौली की अक्षरा, राजकीय मॉडल संस्कृति वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय, छछरौली की तानिया द्वितीय, अंडर-17 110 मीटर बाधा दौड़ मेंराजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय, छछरौली की कनिका प्रथम, अंडर-19 की 110 मीटर बाधा दौड़ में पीएमश्री राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय जयधर की अर्शी द्वितीय रही।
अंडर- 17 की 400 मीटर बाधा दौड़ राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय छछरौली की नफीसा प्रथम, अंडर-19 की 400 मीटर बाधा दौड़ में सरस्वती सीनियर सेकेंडरी स्कूल छछरौली की आरजू, पीएमश्री राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय जयधर की सिया द्वितीय, अंडर-17 की ऊंची कूद में पीएमश्री राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय जयधर की कात्या, अंडर-19 ऊंची कूद में पीएमश्री राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय जयधर की अर्शी प्रथम रही।
अंडर-17 हैमर थ्रो में सरस्वती सीनियर सेकेंडरी स्कूल छछरौली से रिवांशी, अंडर-17 भाला फेंक में पीएमश्री राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय जयधर की शगुन प्रथम और वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय जयधर की मीनाक्षी द्वितीय रही। हरियाणा विद्युत नियामक आयोग (एचईआरसी) सदस्य मुकेश गर्ग मुख्यातिथि रहे। प्रतियोगिता खंड शिक्षा अधिकारी अशोक धीमान के नेतृत्व में करवाई गई। मुख्यातिथि ने विजेता खिलाड़ियों को पदक और प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया।