फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Yamuna Nagar News: वॉलीबॉल अंडर-19 में दून स्कूल ने जीता खिताब

Sun, 26 Jul 2026 01:06 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
विज्ञापन
वालीबॉल प्रतियोगिता की विजेता टीम के साथ अतिथि व अन्य। आयोजक
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

व्यासपुर। दून इंटरनेशनल स्कूल कुराली में आयोजित खंड स्तरीय खेल प्रतियोगिता का समापन हो गया। समापन समारोह में विजेता टीमों को सम्मानित करते हुए जिला स्तरीय प्रतियोगिता में बेहतर प्रदर्शन के लिए शुभकामनाएं दी गईं। प्रतियोगिता में मेजबान दून इंटरनेशनल स्कूल के खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए अपना दबदबा कायम रखा।
विद्यालय के प्रधानाचार्य हंसराज चौहान ने बताया कि अंडर-19 वॉलीबॉल वर्ग के पहले सेमीफाइनल में जानकी जी ग्लोबल पब्लिक स्कूल, मारवा कलां ने सरस्वती सीनियर सेकेंडरी स्कूल, व्यासपुर को हराकर फाइनल में प्रवेश किया। दूसरे सेमीफाइनल में दून इंटरनेशनल स्कूल ने सरस्वती सीनियर सेकेंडरी स्कूल, भोगपुर को पराजित कर खिताबी मुकाबले में जगह बनाई।
विज्ञापन

अंडर-17 लड़कों के वॉलीबॉल फाइनल में गणपति कान्वेंट स्कूल व्यासपुर ने सरस्वती सीनियर सेकेंडरी स्कूल, भोगपुर को हराकर प्रथम स्थान हासिल किया। वहीं अंडर-19 के फाइनल में दून इंटरनेशनल स्कूल, कुराली ने जानकी जी ग्लोबल पब्लिक स्कूल, मारवा कलां को 21-9 और 21-16 से शिकस्त देकर खिताब अपने नाम किया।
विज्ञापन

प्रधानाचार्य हंसराज चौहान ने विजेता एवं उपविजेता टीमों को बधाई देते हुए कहा कि खेल प्रतियोगिताएं विद्यार्थियों में अनुशासन, टीम भावना और आत्मविश्वास का विकास करती हैं। उन्होंने जिला स्तरीय प्रतियोगिता में भी खिलाड़ियों से उत्कृष्ट प्रदर्शन की उम्मीद जताई।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें