प्रतियोगिता की विजेता छात्रा को सम्मानित करता स्टाफ। संस्थान
- फोटो : samvad
छछरौली। राजकीय महाविद्यालय छछरौली के वनस्पति विभाग द्वारा विश्व जल दिवस के अवसर पर आयोजित पोस्टर प्रतियोगिता में विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। जिला स्तर पर बीएससी लाइफ साइंसेज की छात्रा धीयर्या ने उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए द्वितीय स्थान प्राप्त किया।
कार्यक्रम का उद्देश्य जल संरक्षण और इसके सतत उपयोग के प्रति जागरूकता फैलाना था। प्रतियोगिता में विद्यार्थियों ने जल के महत्व को दर्शाते हुए आकर्षक और संदेशपूर्ण पोस्टर प्रस्तुत किए। सावधानीपूर्वक मूल्यांकन के बाद पांच श्रेष्ठ प्रविष्टियों का चयन किया गया, जिन्हें 22 मार्च 2026 को एनसीपी इंस्टीट्यूट ऑफ पॉलिटेक्निक, जगाधरी में आयोजित जिला स्तरीय प्रतियोगिता में भाग लेने के लिए भेजा गया।
जिला स्तर पर बीएससी लाइफ साइंसेज की छात्रा धीयर्या ने उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए द्वितीय स्थान प्राप्त किया। उनकी प्रभावशाली प्रस्तुति और रचनात्मकता की सराहना करते हुए उन्हें ट्रॉफी व नकद पुरस्कार से सम्मानित किया गया। संवाद