यमुनानगर। सीआईए-2 पुलिस टीम ने मंडोली बस स्टॉप के पास एक युवक को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से अवैध देशी पिस्तौल और पांच कारतूस बरामद किए हैं। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कर उसे अदालत में पेश किया, जहां से उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया। ईएचसी हरविंदर कुमार ने बताया कि टीम शाम के समय गश्त पर थी। इसी दौरान सूचना मिली कि एक युवक संदिग्ध परिस्थितियों में घूम रहा है और किसी वारदात की फिराक में है। सूचना पर टीम तुरंत मौके पर पहुंची और युवक को हिरासत में लेकर तलाशी ली।तलाशी के दौरान उसके पास से अवैध देशी पिस्तौल व पांच कारतूस मिले। पूछताछ में आरोपी की पहचान गांव घोड़ा पिपली निवासी सुमित कुमार उर्फ सुमित गुर्जर के रूप में हुई। संवाद