फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मुल्तान ज्योत में महोत्सव उमड़े श्रद्धालु

विज्ञापन
मुल्मान ज्योत कार्यक्रम में भाग लेते श्रद्वालु। संवाद - फोटो : Yamuna Nagar
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

रादौर। मुल्तान सभा की ओर से गीता भवन में 41वें मुल्तान ज्योत महोत्सव का आयोजन किया गया। सभा के प्रधान डॉ. अशोक मिगलानी के नेतृत्व में हवन यज्ञ का आयोजन किया गया। सदस्यों ने हवन यज्ञ में आहुति डालकर सभी के लिए सुख शांति की कामना की।
इसके बाद मुल्तान ज्योत के साथ शोभायात्रा का आयोजन किया। शोभायात्रा गीता भवन से शुरू होकर मेन बाजार से होते हुए पश्चिमी यमुना नहर के पक्के घाट पर समाप्त हुई। पक्के घाट पर सदस्यों ने मुल्तान ज्योत को पश्चिमी यमुना नहर में विसर्जित किया। सभा की ओर से पक्के घाट पर श्रद्धालुओं को प्रसाद वितरित किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

प्रधान डॉ. मिगलानी ने बताया कि मुल्तान ज्योत महोत्सव का आयोजन पूरे देश में किया जाता है। इसका सबसे बड़ा आयोजन हरिद्वार में होता है। इस अवसर पर देवीदयाल अरोड़ा, मोहनलाल अरोड़ा, वासुदेव मलिक, बौधराज आहूूजा, भारत भूषण मेहता, मूलराज जगदीश, राजू, सुशील मुंजाल, सतीश चौधरी, ओमप्रकाश सहगल आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें