जगाधरी। श्रीहनुमान जन्मोत्सव के उपलक्ष्य में श्री हनुमान मंदिर रामपुरा की ओर से प्रभात फेरी निकाली जा रही है। यह प्रभात फेरियां दो अप्रैल को जन्मोत्सव कार्यक्रम के संपन्न होंगी। समागम का निमंत्रण देने के लिए प्रभात फेरियां निकाली जा रही हैं। प्रभात फेरी श्रीराम और वीर हनुमान की विजय पताका की अगुवाई में निकाली जा रही है। सोमवार को प्रभात फेरी में छम-छम नाचे वीर हनुमाना भजन पर श्रद्धालु जमकर थिरके। क्षेत्र की गलियों में फूलों की वर्षा कर प्रभात फेरी का स्वागत किया।
प्रभात फेरी का शुभारंभ मंदिर पुजारी शारदा मिश्रा ने पूजा करवाया किया। मंदिर से प्रभात फेरी आरंभ होकर विभिन्न क्षेत्रों से गुजरी। इस दौरान लोगों को मंदिर में हनुमान जन्मोत्सव पर होने वाले कार्यक्रम का निमंत्रण दिया गया। प्रभात फेरी का समापन रामपुरा कॉलोनी में भजनिक इंद्रराज के निवास स्थान पर हुआ। इस दौरान छम छम नाचे वीर हनुमाना भजन पर श्रद्धालु झूमने पर विवश हो गए। पंडित शारदा मिश्रा ने बताया कि मंदिर के समागम के लिए प्रचार-प्रसार किया जा रहा है। तीन दिन से प्रभात फेरियां निकाली जा रही है। प्रभात फेरी का सामपन एक अप्रैल को होगा। जन्मोत्सव कार्यक्रम में सूरज चंचल एंड पार्टी के सदस्य भजनों से भगवान श्रीराम और वीर हनुमान का भजनों से गुणगान करेंगे। इस मौके पर रोशन लाल पप्पू, दविंद्र मेहता, सुरेंद्र मग्गो, राकेश शर्मा, अनिल लांबा, सोम प्रकाश ओबेरॉय, अमित जांबा, महेंद्र शर्मा, योगेश भल्ला, सुरेंद्र लूथरा सहित अन्य उपस्थित रहे। संवाद