छछरौली बस स्टैंड पर महिला पुलिसकर्मी यात्रियों को जागरूक करते हुए। प्रवक्ता
छछरौली। महिलाओं की सुरक्षा को मजबूत बनाने के लिए जिला पुलिस ने जागरूकता को नया हथियार बनाया है। इसी कड़ी में सेफ सिटी अभियान के तहत बस स्टैंड छछरौली पर आयोजित कार्यक्रम में महिलाओं और छात्राओं को आधुनिक सुरक्षा साधनों और उनके उपयोग की जानकारी दी गई। टीम की एएसआई नीलम ने मौके पर ही महिलाओं के मोबाइल फोन में 112 एप डाउनलोड करवाकर उसका प्रयोग सिखाया। एएसआई नीलम ने ट्रिप मॉनिटरिंग सुविधा के बारे में बताते हुए कहा कि महिलाएं अपने सफर की जानकारी वाहन नंबर, चालक का नाम और गंतव्य पुलिस के साथ साझा कर सकती हैं। छेड़खानी, पीछा करने, साइबर उत्पीड़न और घरेलू हिंसा जैसे मुद्दों पर भी चर्चा की गई। संवाद
छछरौली बस स्टैंड पर महिला पुलिसकर्मी यात्रियों को जागरूक करते हुए। प्रवक्ता