यमुनानगर। शारीरिक शिक्षक संघर्ष समिति की राज्य कार्यकारिणी के आह्वान पर शनिवार को बबीता मलिक की अध्यक्षता में सरकार द्वारा बर्खास्त पीटीआई व कला अध्यापकों का धरना प्रदर्शन लगातार 594 वें भी जारी रहा। कड़ाके की ठंड व बारिश के बावजूद भी अनाज मंडी गेट जगाधरी में अध्यापकों ने सरकार के खिलाफ आक्रोश व्यक्त किया।
सोनीपत, पानीपत, हिसार, दादरी, झज्जर के पीटीआई अध्यापकों व रिवाड़ी, सिरसा, पंचकूला, कुरुक्षेत्र, कला अध्यापकों ने धरना प्रदर्शन को बल दिया। करीब पंद्रह महीने से अध्यापक नौकरी में वापसी का इंतजार कर रहे हैं। इस दौरान संयोजक आर एस शर्मा, सुनील दत्त, विजय, मनीषा, नीलम, रेखा, प्रोमिला, देवेंद्र, ओमवीर, धर्मवीर, भंवर सिंह, कृष्ण, सूरजभान, तेजिंद्र, जितेंद्र, वीरेंद्र, रिंकू, प्रमोद, पदम, राजीव, रमेश, सृष्टि राज, परनीश, नवीन, रमेश, राकेश धनखड़ और संजय काम्बोज समेत कई शिक्षक मौजूद रहे।