परिजनों ने बताया कि दीपक यमुनानगर से अपने घर पलवल के लिए निकले थे। सूचना मिलने पर परिवार के लोग बागपत पहुंच गए। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। रमाला थाना प्रभारी सूर्यदीप सिंह ने बताया कि मौत के कारणों का खुलासा पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही हो सकेगा।
यमुनानगर नगर निगम में तैनात एसडीओ दीपक कुमार की बुधवार तड़के बागपत के रमाला थाना क्षेत्र में संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। उनका शव दिल्ली-सहारनपुर नेशनल हाईवे पर किशनपुर बराल स्थित निर्माणाधीन सीएनजी पंप के पास सड़क किनारे खड़ी कार में मिला। पुलिस के अनुसार कार के सभी दरवाजे अंदर से लॉक थे और अंदर धीमी आवाज में म्यूजिक चल रहा था।
विज्ञापन
शीशा तोड़कर पुलिस ने दरवाजा खोला तो दीपक ड्राइविंग सीट पर मृत पड़े थे, जबकि उनके मुंह से खून निकल रहा था। उनके मोबाइल पर परिजनों का फोन आने से पुलिस ने सूचना दी। परिजनों ने बताया कि दीपक यमुनानगर से अपने घर पलवल के लिए निकले थे। सूचना मिलने पर परिवार के लोग बागपत पहुंच गए। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। रमाला थाना प्रभारी सूर्यदीप सिंह ने बताया कि मौत के कारणों का खुलासा पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही हो सकेगा।