फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

युवक की मौत, पत्नी समेत दो पर हत्या का केस दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

यमुनानगर। गांधी नगर क्षेत्र की सरोजनी कॉलोनी निवासी जगतार सिंह की पीजीआई (38) में उपचार के दौरान मौत हो गई। पेट दर्द होने पर उसे स्थानीय अस्पताल से पीजीआई रेफर किया था। मृतक की मां ने पुत्रवधू व उसके साथी पर हत्या करने का आरोप लगाया है। पुलिस ने मृतक की मां की शिकायत पर दोनों आरोपियों के खिलाफ हत्या का केस दर्ज कर लिया।
सरोजनी कॉलोनी निवासी अमरजीत कौर ने गांधी नगर थाना पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उसके बेटे जगतार सिंह ने करीब 12 साल पहले रविंद्र कौर के साथ प्रेम विवाह किया था। कुछ माह से उसकी पुत्रवधू रविंद्र कौर का उसके बेटे के साथ रवैया ठीक नहीं था। उसके समझाने के बाद भी वह नहीं समझीं। इसके बाद उसकी पुत्रवधू व बेटा उससे अलग किराए पर रहने लगे। आरोप है कि इसके बाद मेरे प्लाट में मेरे बेटे ने लोन लेकर मकान बनाना शुरू कर दिया।
विज्ञापन

आरोप है कि इसमें से कुछ प्रॉपर्टी उसकी पुत्रवधू रविंद्र कौर ने अपने नाम करवा ली। कुछ दिन पहले उसके बेटे के पेट में दर्द हुआ। उसके बेटे के पेट दर्द होने पर उसकी पुत्रवधू और उसके दोस्त नन्हा ने उसे कल्याणी के निजी अस्पताल में दाखिल करवाया। वहां से डॉक्टर ने उसके बेटे को घर भेज दिया। इसके बाद उन्होंने उसके बेटे को शहर के निजी अस्पताल में दाखिल करवाया। दो दिन बाद तबीयत ज्यादा खराब होने पर उसके दामाद बजिंद्र सिंह व अन्य उसके बेटे जगतार को पीजीआई चंडीगढ़ लेकर गए।
वहां उसकी पुत्रवधू रविंद्र कौर व उसका साथी नन्हा भी था। उसके दामाद को इन दोनों के संबंध ठीक नहीं लगे। उसके दामाद ने दिवाली से एक दिन पहले उसकी पुत्रवधू के साथ नन्हा को घर जाने के लिए कहा। आरोपी नन्हा ने उल्टा उन्हें ही वहां से घर जाने को कहा। इसके बाद वहां उसके बेटे जगतार की मौत हो गई। आरोप है कि उसके बेटे की मौत की जिम्मेदार उसकी पुत्रवधू रविंद्र कौर व उसका साथी नन्ना है। इसकी सूचना उन्होंने पुलिस को दी। पुलिस मौके पर पहुंची और शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम करवाया। पुलिस ने मामले में आरोपी रविंद्र कौर व नन्ना के खिलाफ हत्या के आरोप में केस दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन

मृतक की मां ने अपनी पुत्रवधू व उसके साथी पर अपने बेटे की हत्या का आरोप लगाया था। पुलिस ने दोनों आरोपियों पर हत्या का केस दर्ज कर लिया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में मौत की वजह सामने आएगी। जांच और पोस्टमार्टम रिपोर्ट के अनुसार आगामी कार्रवाई की जाएगी।
- जसबीर सिंह, प्रभारी, थाना गांधीनगर।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें