फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Yamuna Nagar News: भोरुका पावर हाउस की जालियों में फंसा मिला बुजुर्ग का शव

विज्ञापन
विज्ञापन
भोरुका पावर हाउस दादूपुर हेड की जालियों में मंगलवार को एक व्यक्ति का शव फंसा हुआ मिला। जिसके बारे में पावर हाउस कर्मचारियों ने पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने मौके पर पहुंच शव को पानी से बाहर निकाला। शव किसी बुजुर्ग व्यक्ति का है। जिसकी उम्र लगभग 60-65 है। शव की शिनाख्त नहीं होने पर पुलिस ने उसे पोस्टमार्टम हाउस में रखवा दिया।
विज्ञापन

जांच अधिकारी लाभ सिंह ने बताया कि दादूपुर हेड भोरूका पावर हाउस पर जो शव पानी में मिला है वह बुरी तरह से गल, सड़ चुका है। शव की हालत देख लग रहा कि एक हफ्ते से पानी में ही पड़ा होगा। शव की शिनाख्त नहीं हो पाई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें