फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Yamuna Nagar News: बेटियां घबराएं नहीं पुलिस उनके साथ, खुलकर बताएं अपनी बातें

Tue, 29 Oct 2024 12:47 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

जगाधरी। एसडी माॅडल स्कूल में सोमवार को पुलिस की पाठशाला कराई गई। महिला थाना की एएसआई नीलम व रिंकी ने छात्राओं को सोशल मीडिया और अच्छे व बुरे स्पर्श के बारे में जानकारी दी। एएसआई नीलम ने बताया कि बेटियां बिलकुल भी घबराएं नहीं, पुलिस उनके साथ है।
उन्होंने कहा कि यदि कोई भी बात होती है तो अपनी माता व अध्यापिका को जरूर बताएं। आपकी समस्या का समाधान न हो तो डायल 112 की मदद ली जा सकती है। माता- पिता व अध्यापक अपना धर्म तो निभा रहे हैं लेकिन लड़कियों पर होने वाले अत्याचारों के बारे में कोई भी नहीं पूछता कि स्कूल में जाते समय उनके साथ किन-किन परेशानियों का सामना करना पड़ता है। इसके अलावा फेक आईडी के भी काफी मामले सामने आने लगे हैं क्योंकि लोग न्यूड फोटो के माध्यम से लड़कियों को ब्लैकमेल करने लगते हैं जिससे लड़कियां उनके जाल में फंस जाती है। कार्यक्रम के दौरान 300 से भी ज्यादा छात्राओं ने भाग लिया।
विज्ञापन

घर में जरूर करूंगी चर्चा : अशमीत
शांति कॉलोनी की 8 वीं कक्षा की छात्रा अशमीत ने बताया कि साइबर क्राइम दिन प्रतिदिन बढ़ता जा रहा है। लेकिन, सबसे पहले हमें जागरूक होने की जरूरत है, अगर गलत लिंक पर क्लिक करते हैं तो सारी जानकारी सोशल मीडिया के माध्यम से ठगी करने वालों के पास पहुंच जाती है। सबसे पहले सचेत रहने की आवश्यकता है।
मिली महत्वपूर्ण जानकारी : अशमीत
हुड्डा सेक्टर 17 की 9वीं कक्षा की छात्रा महक ने बताया कि पुलिस की पाठशाला में बेहतर जानकारी उपलब्ध करवाई गई है और वह भी अपने दोस्तों, रिश्तेदारों और अपने आस पड़ोस में भी अच्छे व बुरे स्पर्श के बारे में जानकारी देंगी और सोशल मीडिया के दुष्प्रभाव के बारे में भी जानकारी प्रदान करेंगी।
सोशल मीडिया से रहूंगी दूर : स्वाति
झंडा चौक की 11वीं कक्षा की छात्रा स्वाति ने बताया कि सोशल मीडिया से इतने बड़े अपराध हो जाते हैं उन्हें जानकारी नहीं थी लेकिन पुलिस की पाठशाला में दी जानकारी से सारी बात समझ में आ गई है, अब सोशल मीडिया से खुद भी दूर रहेंगी और अन्य को भी इसके दुष्प्रभाव के बारे में जानकारी देंगी।
छोटे बच्चों को ज्यादा खतरा : मीत
सावनपुरी कॉलोनी की 12वीं कक्षा की छात्रा मीत ने बताया कि अक्सर बड़े तो सभी बातों को समझ लेते हैं, लेकिन छोटे बच्चों को ज्यादा खतरा रहता है क्योंकि छोटे बच्चों को ज्यादा जानकारी नहीं होती और हादसों के शिकार हो जाते हैं। माता पिता को भी अपने बच्चों को जागरूक करने के साथ साथ समय देने की आवश्यकता है।
विज्ञापन

छात्राओं को मिली उपयोगी जानकारी : गीतांजलि
एसडी मॉडल स्कूल की प्रिंसिपल गीतांजलि शर्मा ने बताया कि पुलिस की पाठशाला में छात्राओं को महत्वपूर्ण जानकारी उपलब्ध करवाई गई है। सभी छात्राओं ने शपथ ली कि अगर ऐसी कोई भी घटना घटती है तो सबसे पहले माता पिता और स्कूल की प्रधानाचार्या या अन्य स्टाफ के साथ शेयर जरूर करेंगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें