फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अधिग्रहीत जमीन पर फसल उगाई, 33 किसानों के खिलाफ केस दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

यमुनानगर। हरियाणा शहरी विकास प्राधिकरण की ओर से रटौली क्षेत्र में सेक्टर 13 के लिए अधिग्रहीत की गई जमीन पर किसान फसल उगाने से पीछे नहीं हटे। यहां खेती करने से रोकने के लिए विभाग की तरफ से कई बार नोटिस भी दिए गए, जब किसान नहीं माने तो विभाग ने पुलिस में शिकायत देकर 33 किसानों के खिलाफ केस दर्ज करवाया है। फर्कपुर पुलिस ने यह केस प्राधिकरण के अतिरिक्त शहरी संपदा अधिकारी लक्ष्मी नारायण की शिकायत पर दर्ज किया है।
हरियाणा शहरी विकास प्राधिकरण के अतिरिक्त शहरी संपदा अधिकारी लक्ष्मी नारायण ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि सरकार ने करीब 13 साल पहले गांव रटौली के पास सेक्टर 13 के लिए 497 एकड़ जमीन अधिग्रहीत की थी। जिन किसानों की जमीन अधिग्रहीत की गई थी, उन्हें सरकार से दो बार मुआवजा मिल चुका है। कई साल से यह सेक्टर विकसित नहीं हो पाया। मुआवजे लेकर भी किसान जमीन पर खेती कर रहे हैं।
विज्ञापन

किसानों ने यहां धान, चेरी, गन्ना व अन्य फसलें काटने के बाद अब गेहूं, चेरी, बरसीम, गन्ना व सब्जियां उगा ली हैं। आरोप है कि किसान अधिग्रहीत जमीन पर गैर कानूनी ढंग से खेती कर रहे हैं। संपदा अधिकारी लक्ष्मी नारायण का कहना है कि किसानों को कई बार नोटिस दिए गए, बावजूद इसके किसानों ने जमीन से कब्जा नहीं हटाया। इस पर उन्हें कानून का सहारा लेना पड़ रहा है। पुलिस ने जमीन पर कब्जा करने वाले 33 किसानों के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
इन किसानों पर दर्ज किया गया केस
फर्कपुर पुलिस ने लक्ष्मी नारायण की शिकायत पर सेक्टर 13 की अधिग्रहीत जमीन पर गैर कानूनी ढंग से खेती करने के आरोप में उत्तम सिंह, गुरमुख सिंह, गुरनाम सिंह, दया सिंह, रोमी, गुरजीत सिंह, बोबी, इकबाल सिंह, लाभ सिंह, गुरलाभ सिंह, दीप सिंह, जसबीर सिंह, लखबीर सिंह, निर्मल सिंह, हरभगत सिंह, नरेंद्र सिंह, चपिंद्र सिंह, संतोख सिंह, कुलदीप सिंह, भूपिंद्र सिंह, बंजीर सिंह, जसविंद्र सिंह, हरविंद्र सिंह, आसा सिंह, सुखदेव सिंह नंबरदार, सुरिंद्र सिंह, हरभजन सिंह, निर्मल सिंह, मिंकु, सुरेश कुमार, लेखराज, हिम्मत सिंह व संत सिंह पर केस दर्ज किया है।
चार सेक्टरों के लिए अधिग्रहीत हुई थी 900 एकड़ जमीन
जिले में चार सेक्टरों के लिए 900 एकड़ जमीन अधिग्रहीत हुई थी। इसमें अधिकतर पर कृषि कार्य हो रहा है। नियम के मुताबिक जिस जमीन का अधिग्रहण हो चुका है, उस पर दोबारा कृषि कार्य नहीं किया जा सकता। कई वर्षों से यहां पर खेती हो रही है। किसानों ने सिंचाई के लिए ट्यूबवेल लगाए हुए हैं, जिसमें बिजली के कनेक्शन भी है। हालांकि जमीन की तारबंदी की गई है। सेक्टर-13 की जमीन के पास तो शहरी संपदा के तमाम अधिकारी बैठते हैं। बावजूद इसके यहां पर खेती होती रही।
विज्ञापन

अधिग्रहीत जमीन पर खेती कर रहे किसानों को कई बार नोटिस जारी किए गए। जमीन से कब्जा न हटाने पर अब कानूनी कार्रवाई की गई है।
- लक्ष्मी नारायण, अतिरिक्त शहरी संपदा अधिकारी, हरियाणा शहरी विकास प्राधिकरण
अतिरिक्त शहरी संपदा अधिकारी की शिकायत पर फर्कपुर थाना पुलिस ने 33 किसानों पर केस दर्ज कर लिया है। मामले की निष्पक्ष जांच करवाई जा रही है। जांच के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी - कमलदीप गोयल, एसपी यमुनानगर
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें