चोरों का आतंक जारी है। पुलिस की तमाम कोशिशों के बावजूद चोर रोजाना चोरी की घटनाओं को अंजाम दे रहे है। सप्ताह भर में औसतन दो चोरी रोजाना हो रही है। इसी कड़ी में चोरों ने दो घरों को निशाना बनाकर हजारों रुपये की नगदी सहित लाखों रुपये के सामान पर हाथ साफ किया। पुलिस और सीन आफ क्राइम की टीम ने घटनास्थलों का मुआयना किया। पुलिस ने दोनों मामलों में अज्ञात के खिलाफ चोरी का मामला दर्जकर कार्रवाई शुरू कर दी है।
पटेल नगर कॉलोनी निवासी इरशाद ने बताया कि वह गुरुवार को घर का ताला लगाकर परिवार के सदस्यों के साथ किसी काम से बाहर गया था। देर शाम जब वह घर वापस लौटे तो ताला टूटा पड़ा था। अंदर सामान इधर उधर सामान बिखरा हुआ था। चोर घर से 32 हजार रुपये की नगदी, तीन मोबाइल चोरी कर ले गए।
यहां 80 हजार का सामान चोरी
शांति कालोनी निवासी कौशल विज ने बताया कि बुधवार को वह घर को ताला लगाकर किसी काम से बाहर गया हुआ था। सुबह जब वह घर पहुंचा तो उसने देखा कि घर के दरवाजे का ताला टूटा हुआ पड़ा है। जब वह अंदर गया तो अलमारी खुली हुई पड़ी थी। जिसके अंदर से हजारों रुपये की नकदी, सोने चांदी के गहनों सहित करीब 80 हजार रुपये का सामान चोरी था।
तीन भैंसे चुराई
गांव काबुलपुर निवासी जसबीर ने बताया कि उसने गांव में ही पशुओं बाड़ा बनाया हुआ है। सुबह वह पशुओं को चारा डालने गया तो बाड़े का ताला टूटा हुआ था। चोरों ने बाड़े से तीन भैंसें और एक झोटा चोरी कर लिया। रादौर पुलिस ने जांच के बाद अज्ञात के खिलाफ मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी।
स्कूल बस से चुराया 130 लीटर डीजल
नगला जागीर निवासी स्वर्ण सिंह ने बताया कि उसने रोजाना की तरह देर शाम को अपनी स्कूल बस को घर के बाहर खड़ा किया था। रात के समय बस से करीब 130 लीटर डीजल चुरा लिया। उसका आरोप है कि गांव जागधौली निवासी सुरेंद्र ने बस से डीजल चोरी किया है। पुलिस ने मामले की जांच के बाद आरोपी सुरेंद्र के खिलाफ डीजल चोरी करने के आरोप में केस दर्जकर लिया है।