जगाधरी के गांधी मार्ग से कुछ लोगों ने हथियारों के बल पर युवक का अगवा करने का प्रयास किया। इस दौरान बीच-बचाव में आए युवक के परिजनों से मारपीट की। जगाधरी पुलिस ने सात नामजद समेत नौ लोगों पर केस दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी।
जगाधरी के गांधी मार्ग निवासी निखिल शर्मा ने पुलिस को बताया कि कुछ दिन पहले उसकी शर्मा टैंट जगाधरी निवासी गोविंद के साथ किसी बात को लेकर कहासुनी हो गई थी। आरोपी उससे रंजिश रखने लगा। इसी के चलते 29 जुलाई की दोपहर करीब दो बजे जब वह अपने घर पर मौजूद था। तभी गोविंद, अपने साथियों जोहड़ीपुरा मोहल्ला निवासी हिमांशु शर्मा, टींकू, मोंटी, गौरव, आफताब, मंदीप व दो अन्य युवकों के साथ उसके घर पर पहुंचे। उस पर डंडों व तेजधार हथियारों से हमला कर अगवा करने का प्रयास किया।
इन्होंने बचाने आए परिवार के अन्य लोगों से भी मारपीट की। आसपड़ौस के लोगों के आने पर वे फरार हो गए। एएसआई राजीव का कहना है कि झगड़ा पुरानी रंजिश को लेकर था। मामले की जांच की जा रही है, जल्द आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।