फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

टावर लगाने के नाम पर व्यक्ति से हड़पे 74 हजार

Mon, 18 Jul 2016 12:39 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
mobile tower on wheels in dehradun - फोटो : amar ujala
विज्ञापन
मारवां खुर्द में टावर लगाकर अच्छा किराया देने का झांसा देकर अमेरिकन टावर ग्रुप ने एक व्यक्ति से 74 हजार रुपये हड़प लिए। पुलिस ने कंपनी के चेयरमैन के खिलाफ धोखाधड़ी का मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है।
विज्ञापन


बिलासपुर गांव मारवां खुर्द निवासी अमरनाथ ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि पांच अप्रैल को उसने एक समाचार पत्र में अमेरिकन टावर ग्रुप का विज्ञापन पढ़ा। जिसमें ग्रुप ने अपनी भूमि में टावर लगवाने पर 20 से 25 हजार रुपये प्रतिमाह तक का किराया देने की बात की गई थी। उसने तुरंत ग्रुप के चेयरमैन रणधीर सिंह से संपर्क किया तो उन्होंने ग्रुप के खाते में पहले 74 हजार रुपये जमा करवाने को कहा।

तीन मई को उक्त राशि अमेरिकन टावर ग्रुप के खाते में जमा करवा दी। आरोप है कि वादे के मुताबिक अमेरिकन टावर ग्रुप ने उसकी भूमि में टावर नहीं लगाया। उसने आरोपी ग्रुप के चेयरमैन रणधीर सिंह से संपर्क किया तो उसने टावर लगाने के लिए आनाकानी करनी शुरू कर दी। उसके पैसे देने से भी मना कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


जांच अधिकारी एएसआई बलविंद्र सिंह ने बताया कि पुलिस ने ग्रुप चेयरमैन रणधीर सिंह के खिलाफ धोखाधड़ी के आरोप में मामला दर्जकर कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें