फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कमरे में बैठकर जिला न चलाएं कप्तान

Mon, 18 Jul 2016 12:35 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो/गोरखपुर।
विज्ञापन
पुलिस लाइंस में क्राइम मीट‌िंग लेते आईजी। साथ में डीआईजी, एसएसपी व अन्य। - फोटो : Shivharsh Dwivedi
विज्ञापन
आईजी मोहित अग्रवाल ने कहा कि पुलिस कप्तान कमरे में बैठकर जिला न चलाए। बाहर निकलकर पब्लिक के बीच जाकर समस्या को जानने के साथ ही उसका समाधान करे। सीयूजी पर आने वाले फोन अटेंड करने के साथ ही अभियान की अगुवाई खुद करे। प्रधानमंत्री के प्रस्तावित दौरे पर चर्चा करते हुए सभी को अपने जिले में चौकस रहने को कहा।
विज्ञापन


यह बातें आईजी ने रविवार दोपहर पुलिस लाइंस में जोन के पुलिस कप्तान के साथ हुई क्राइम मीटिंग में कही। उन्होंने कहा कि कानून व्यवस्था के लिए चुनौती बनने वाले लेागों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करे। पुलिसकर्मियों का हौसला बढ़ाने के लिए अधिकारी अभियान का नेतृत्व स्वयं करे। कच्ची शराब, जुआ के अड्डों पर छापा डालने के साथ ही सुबह 10 बजे से दोपहर दो बजे तक दफ्तर में बैठकर जन समस्या का निस्तारण करे। माफियाओं की सूची बनाकर उनके खिलाफ प्रभावी कार्रवाई करने जिससे की पब्लिक में मैसेज जाए और पुलिस के प्रति लोगों का विश्वास बढ़ाए। यातायात व्यवस्था को ठीक रखने के साथ ही गरीब और असहाय लोगों की अपने स्तर से पूरी मदद करने को कहा। प्रधानमंत्री के प्रस्तावित दौरे को देखते हुए सार्वजनिक स्थानों की चेकिंग कराने के साथ ही पूरी तरह से चौकस रहने को कहा। पुलिस लाइंस पहुंचे आईजी, आरआई को मिला अल्टीमेटम क्राइम मीटिंग के लिए पुलिस लाइंस पहुंचे आईजी रविवार की सुबह अचानक पुलिसकर्मियों के आवास पहुंच गए। पानी के आपूर्ति की व्यवस्था ठीक न होने पर आरआई के साथ ही अधिकारियों से उन्होंने नाराजगी जाहिर की। समाधान के लिए 24 घंटे का वक्त देते हुए सोमवार को दोबारा आने की बात कही। पुलिसकर्मियों के घरवालों से बातचीत कर उन्होंने जानकारी भी ली।

पुलिस परेड ग्राउंड में 200 पुलिसकर्मियों का परिवार रहता है। एक महीने से सभी पानी की समस्या से परेशान हैं। 20 दिन पहले मामला संज्ञान में आने के बाद आईजी मोहित अग्रवाल ने एक सप्ताह में व्यवस्था ठीक कराने का निर्देश दिया था। व्यवस्था ठीक न होने पर उन्होंने कार्रवाई की चेतावनी भी दी थी। आईजी के निर्देश के बाद नई बोरिंग कराने के साथ ही पुलिसकर्मियों के परिवार को पानी की आपूर्ति के लिए नगर निगम और फायर ब्रिगेड से पानी के टैंकर मंगाए गए। बोरिंग होने के बाद ट्रायल लेकर उसे छोड़ दिया गया।
विज्ञापन


इसके चलते पानी की समस्या अभी तक दूर नहीं हो पाई थी। रविवार की सुबह 11 बजे जोन के पुलिस कप्तान की क्राइम मीटिंग लेने पुलिस लाइंस पहुंचे आईजी मोहित अग्रवाल पुलिसकर्मियों के आवास पहुंच गए। उन्होंने कहा कि सोमवार को स्थिति देखने वह फिर आएंगे। 
विज्ञापन

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें