फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कनाडा भेजने के नाम पर पांच लाख हड़पे

Fri, 05 Aug 2016 12:26 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
पु‌लिस - फोटो : ब्यूरो
विज्ञापन
अंबाला के जटवाड़ निवासी गुरविंद्र को कनाडा भेजने के नाम पर सुढै़ल निवासी संजीव ने पांच लाख रुपये हड़प लिए। पुलिस ने पीड़ित की शिकायत पर आरोपी के खिलाफ धोखाधड़ी के आरोप में मामला दर्ज कर लिया।
विज्ञापन


गांव जटवाड़ निवासी गुरविंद्र सिंह ने फर्कपुर पुलिस को दी शिकायत में बताया कि वर्ष 2015 में वह रोजगार की तलाश में विदेश जाना चाहता था। इस दौरान उसकी मुलाकात गांव सुढै़ल निवासी संजीव के साथ हुई। आरोपी ने उसे बताया कि वह लोगों को विदेश भेजने का कार्य करता है और वह उसे कनाडा में भेजकर अच्छा रोजगार दिलवा देगा। वह आरोपी के झांसे में आ गया।

इस दौरान आरोपी ने उसे कनाडा भेजने पर पांच लाख रुपये खर्च आने की बात कही। उसने आरोपी को 19 दिसंबर 2015 को पांच लाख रुपये दे दिए। आरोपी ने उसे जल्द ही कनाडा भेजने का आश्वासन दिया। मगर काफी दिन बीतने के बाद भी आरोपी ने उसे विदेश नहीं भेजा। उसने पैसे देने से भी मना कर दिया। जांच अधिकारी एएसआई बलराज ने बताया कि आरोपी संजीव के खिलाफ मामला दर्ज कर उसकी गिरफ्तारी के प्रयास किए जा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें