फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कार पेड़ से टकराई, अधेड़ की जान गई

Fri, 05 Aug 2016 12:24 AM IST
ब्यूरो अमर उजाला, उन्नाव
विज्ञापन
कार से भिड़ंत - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

विज्ञापन
लखनऊ के इंद्रानगर निवासी पतरस दयाल (55) पत्नी डालशी दयाल व बेटे विनय राय (35) के साथ कार से आगरा जा रहे थे। पतरस दयाल खुद कार चला रहे थे। उन्नाव शहर कोतवाली क्षेत्र में नरी गांव के पास अचानक डिवाइडर पर खड़े छुट्टा मवेशियों का झुंड सड़क पर आ गया। जानवरों से बचने के प्रयास में पतरस दयाल स्टेयरिंग पर नियंत्रण खो बैठे और कार अनियंत्रित होकर पेड़ से टकरा गई। सिर में तेज चोट आने से पतरस दयाल की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। जबकि पत्नी और बेटा गंभीर रूप से घायल हो गए। डाक्टरों ने बताया कि पत्नी को दाहिने हाथ व पैर में फ्रैक्चर हुआ है। जबकि बेटे विनय राय के सिर में चोट आई हैं। सूचना मिलते ही शहर में रह रहे दयाल के रिश्तेदार जिला अस्पताल पहुंचे। परिवार आगरा किस काम से जा रहा था इसकी जानकारी अभी नहीं हो सकी है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें