फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नहर के पास मिली बाइक, युवक का सुराग नहीं

Wed, 03 Aug 2016 12:46 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
युवक नहर में बह गया - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
जठलाना पुलिस ने आवर्धन नहर के नाचरौन पुलिया के पास से सोमवार देर शाम बाइक बरामद की है। बाइक गांव बकाना निवासी रोहित की बताई गई है। ऐसा अंदेशा  है कि युवक नहर में बह गया है।
विज्ञापन


मंगलवार को दिनभर रोहित के परिजन व जठलाना पुलिस उसे नहर में खोजते रहे। नायब तहसीलदार कृष्ण कुमार ढुल आवर्धन नहर पर पहुंचे और मामले की जांच की। रोहित को खोजने के लिए गोताखोर अमरसिंह पहलवान, सुरेंद्र सिंह व पीटीआई प्रदीप कुमार को बुलाया गया। देर शाम तक उसका कुछ पता नहीं चला। गोताखोर अमरसिंह ने बताया कि पानी में दिनभर रोहित को खोजने में लगे रहे।
विज्ञापन


परिजन व गांव बकाना के ग्रामीण ठसका पावर प्लांट व राझेडी पुल के पास रोहित को खोजते रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें