फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रियांशी आत्महत्या मामला:डीएसपी स्कूल ने तीन दिन और बढ़ाई छुट्टी, लौटे बच्चे

Wed, 03 Aug 2016 12:46 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो /गाजियाबाद
विज्ञापन
suicide - फोटो : demo pic
विज्ञापन
कक्षा-9 की छात्रा प्रियांशी की आत्महत्या के बाद से चर्चा में आया घूकना की गली नंबर-8 स्थित डीएसपी स्कूल मंगलवार को नहीं खुला। कांवड़ यात्रा के चलते स्कूल चार दिन के अवकाश के बाद स्कूल मंगलवार को खुलना था, मगर जब छात्र वहां पहुंचे तो आगामी तीन दिनों तक अवकाश बढ़ाए जाने का नोटिस गेट पर लगा मिला।
विज्ञापन

ऐसे में छात्रों को वापस लौटना पड़ा। कांवड़ की वजह से चल रहे चार दिन अवकाश के बाद मंगलवार को गाजियाबाद के सभी स्कूल-कॉलेज खुल गए, मगर घूकना स्थित डीएसपी स्कूल मंगलवार को भी नहीं खुला। मंगलवार सुबह सवा सात बजे तय समय पर बच्चे स्कूल पहुंचे।

बहुत से अभिभावकों को घटना की जानकारी थी।  जबकि कुछ ऐसे भी थे, जो इससे अनजान थे। अवकाश के नोटिस के साथ ही स्कूल के मुख्य द्वार पर स्कूल संचालक ने ट्रेंड शिक्षकों की जरूरत वाला बोर्ड भी लटका रखा था।
विज्ञापन

घूकना के अन्य स्कूलों ने भी की दो दिन की छुट्टी
प्रियांशी की मौत पर शोक जाहिर करते हुए घूकना के जूनियर पब्लिक स्कूल वेलफेयर एसोसिएशन के अध्यक्ष शिव शंकर राय ने सर्वसम्मति से सभी स्कूलों में 2 और 3 अगस्त का अवकाश घोषित किया। यह फैसला एसोसिएशन के पदाधिकारियों ने सोमवार देर रात लिया। ऐसे में सुबह अन्य स्कूलों में भी बच्चे और शिक्षक पहुंचे, जिन्हें स्कूल बंद होने के चलते वापस लौटना पड़ा।

संस्था ने की मदद की अपील
फ्यूचर ऑफ इंडिया स्टूडेंट फोरम ने तहसील दिवस में एडीएम को ज्ञापन सौंपा और प्रियांशी के परिवार वालों को आर्थिक मदद दिए जाने की मांग की। फोरम अध्यक्ष सचिन सिद्धार्थ और सचिन सोनी ने एडीएम से डीएसपी स्कूल की जल्द से जल्द स्कूल की मान्यता खत्म कर संचालक के खिलाफ कठोर कार्रवाई की मांग की।

अन्य स्कूलों ने भी की दो दिन की छुट्टी
प्रियांशी की मौत पर शोक जाहिर करते हुए घूकना के जूनियर पब्लिक स्कूल वेलफेयर एसोसिएशन के अध्यक्ष शिव शंकर राय ने सर्वसम्मति से सभी स्कूलों में 2 और 3 अगस्त का अवकाश घोषित किया। यह फैसला एसोसिएशन के पदाधिकारियों ने सोमवार देर रात लिया। ऐसे में सुबह अन्य स्कूलों में भी बच्चे और शिक्षक पहुंचे, जिन्हें स्कूल बंद होने के चलते वापस लौटना पड़ा।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें