फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जेल से बाहर आने के बाद जीजा ने साले संग मिलकर फिर शुरू की चोरियां

Fri, 21 Apr 2017 12:23 AM IST
yamunanagar beuro
विज्ञापन
h - फोटो : yamunanagar
विज्ञापन
सीआईए स्टाफ ने चोरी करने के आरोपी जीजा और साला को गिरफ्तार किया है। दोनों आरोपी पुराना हमीदा के रहने वाले है। आरोपी जीजा सात मार्च को ही जेल से बाहर आया था। जेल से बाहर आने के बाद आरोपी जीजा ने अपने साले के साथ मिलकर दो सूने घरों से लाखों रुपये का सामान चोरी किया। आरोपी जीजा पर चोरी, छीना झपटी व लूट के पंजाब व उत्तर प्रदेश में करीब दस व जिले में 15 मामले दर्ज है। दोनों आरोपियों को कोर्ट में पेश कर रिमांड पर लिया गया। वहीं चोरी के अन्य मामलों में सीआईए ने एक अन्य आरोपी को भी गिरफ़्तार किया है।
विज्ञापन

सीआईए वन इंचार्ज संदीप कुमार ने बताया कि बुधवार देर शाम उन्हें सूचना मिली थी खानचंद चौक पर दो युवक चोरी करने की फिराक में है। सूचना के आधार पर सीआईए स्टाफ के सब इंस्पेक्टर मोहन लाल के नेतृत्व में एएसआई मोहन वालिया, एएसआई मनोज कुमार व एएसआई हैप्पी राणा की टीम का गठन किया गया। टीम ने मौके पर दबिश देकर दोनों युवकों को काबू किया। आरोपियों की पहचान पुराना हमीदा निवासी जोगिंद्र उर्फ पाला व सुरजीत के रूप में हुई। रिश्ते में जोगिंद्र सुरजीत का जीजा है। पुलिस ने आरोपियों को गिरफ़्तार कर उनसे पूछताछ की। पूछताछ में आरोपियों ने मार्च व अप्रैल माह में हुई दो घरों में चोरी की वारदातों को अंजाम देना कबूल किया। आरोपियों को गिरफ्तार कर उन्हें कोर्ट में पेश किया गया। जहां से उन्हें रिमांड पर लिया गया है। रिमांड पर आरोपियों से अन्य वारदातों का खुलासा होने की संभावना है।

 
आरोपी जोगिंद्र पंजाब व यूपी सहित करीब 25 मामले दर्ज
सीआईए इंचार्ज संदीप ने बताया आरोपी जोगिंद्र पर पंजाब के पटियाला व उत्तर प्रदेश के सहारनपुर व अन्य जिलों में करीब दस मामले दर्ज हैं। आरोपी चोरी, मारपीट, छीना झपटी व लूट की वारदात को अंजाम दे चुका है। इसके अलावा यमुनानगर में भी उस पर विभिन्न वारदातों में 15 से अधिक मामले दर्ज हैं। आरोपी से पूछताछ की जा रही है। अन्य मामलों का भी खुलासा होने की संभावना है।
विज्ञापन


 
जेल से आने के 15 दिन बाद फिर से चोरी करना किया शुरू
इंस्पेक्टर संदीप कुमार ने बताया कि आरोपी जोगिंद्र बीती सात मार्च को ही चोरी के एक मामले में जिला जेल से बाहर आया था। जेल से आने के 15 दिन बाद ही आरोपी ने अपने साले सुरजीत के साथ मिलकर 22 मार्च को चोपड़ा गार्डन में सूने घर में चोरी की वारदात को अंजाम देना कबूल किया। इसके बाद 16 अप्रैल को कालिंदी कॉलोनी में भी घर में चोरी की वारदात को अंजाम दिया। अब दोनों आरोपी तीसरी चोरी की वारदात को अंजाम देने की फिराक में थे।

 
धार्मिक कार्यक्रम की पर्ची काटने के बहाने करते थे रेकी
इंस्पेक्टर संदीप ने बताया कि पूछताछ में सामने आया है कि दोनों आरोपी कॉलोनियों व मोहल्लों में धार्मिक कार्यक्रम की पर्ची लेकर घूमते थे। पर्ची कटवाने के बहाने ही आरोपी घर में घुसकर रेकी करते थे। यदि कोई घर सूना मिल जाता तो मौका मिलते ही चोरी की वारदात को अंजाम दे देते थे या फिर रात को चोरी करने आते थे।

 
चोरी का सामान व 15 तोले सोना बरामद
टीम इंचार्ज सब इंस्पेक्टर मोहन लाल ने बताया कि आरोपियों ने 22 मार्च की रात चोपड़ा गार्डन के सूने घर में चोरी की। यहां से उन्होंने 50 हजार रुपये की नगदी, चारा काटने की मशीन की बिजली मोटर, दो पंखे, कूलर, टुलू पंप, गैस चूल्हा व बर्तन चुराए थे। इसके बाद 16 अप्रैल को दिन के समय रामपुरा की कालिंदी कॉलोनी के सूने घर में चोरी की वारदात को अंजाम दे दिया, यहां से 15 तोले सोना सहित नगदी चोरी की गई थी। चोरी किया गया सोना भी बरामद कर लिया गया है। इससे पहली चोरी में भी रिकवरी हुई है।

 
एसपी राजेश कालिया के दिशा निर्देश पर वारदातों को सुलझाने का जिम्मा मिला था। जिसके तहत उनकी टीम ने चोरी करने के तीन आरोपी पकड़े गए हैं। तीनों से पूछताछ की जा रही है। चोरी का अधिकतर सामान बरामद कर लिया गया है। बरामद किए गए सामान की कीमत करीब पांच लाख है। आरोपियों को रिमांड पर लेकर पूछताछ की जा रही है।
- इंस्पेक्टर संदीप कुमार, इंचार्ज, सीआई वन यमुनानगर।


ताकि बांटना न पड़े चोरी का सामान, इसलिए अकेला करता था चोरी
यमुनानगर। सीआईए वन ने सदर थाना क्षेत्र में पांसरा फाटक के पास से बिहार के मोतीहारी जिले के गांव पकड़ीध्यान निवासी अजय को गिरफ्तार किया। हाल में आरोपी अजय जगाधरी वर्कशाप स्थित विष्णु नगर के एक किराए के मकान में रहता था। पूछताछ में आरोपी ने 19 फरवरी को थाना फर्कपुर क्षेत्र से शटर तोड़कर मोबाइल रिपेयर की दुकान से पैसे व करियाना की दुकान से हजारों रुपये का सामान चोरी करने की वारदातों को अंजाम देना कबूल किया है। इसके अलावा सात अप्रैल को करहेड़ा खुर्द निवासी एक व्यक्ति की बाइक चोरी की थी। पुलिस के मुताबिक आरोपी चोरी की गई बाइक को बेचना चाह रहा था। उससे पहले ही उसे काबू कर लिया गया। पूछताछ में उसने बताया कि वह चोरी की वारदात को अकेला ही अंजाम देता था ताकि चोरी किया हुआ सामान बांटना न पड़े। आरोपी से चोरी किया गया सामान भी बरामद किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें