फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Yamunanagar: तांत्रिक क्रिया के नाम पर ठगे 25 लाख रुपये, घर में जादू टोना होने से संकट को दूर करने की कही बात

Sat, 16 Dec 2023 07:23 PM IST
भूपेंद्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, यमुनानगर (हरियाणा)

सार

घर में जादू टोना होने की बात कहकर संकट दूर करने के नाम पर महिला को झांसे में लिया गया। पांच लोगों पर मामला दर्ज किया गया है। महिला ने बच्चों के लिए कराई एफडी तुड़वाकर आरोपियों को रुपये दिए। 
विज्ञापन
ठगी - फोटो : net image
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हरियाणा के यमुनानगर में घर में जादू टोना कराया होने की बात कहकर पांच लोगों ने तांत्रिक क्रिया करने के नाम पर नशा मुक्ति अभियान प्रयास इंडिया की टीम लीडर शालू से 25 लाख रुपये हड़प लिए। एक आरोपी महिला की टीम में काम करता था। आरोपियों ने घर से संकट दूर करने की बात कहकर उसे अपने झांसे में लिया और रुपये ठगते गए।

विज्ञापन


महिला ने बच्चों के लिए कराई एफडी तुड़वाकर आरोपियों को रुपये दिए। रुपये लेने के बाद आरोपियों ने उसके फोन उठाने बंद कर दिए। पुलिस ने मामले में पांचों आरोपियों पर धोखाधड़ी का केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

प्रोफेसर कॉलोनी निवासी शालू ने शहर पुलिस को दी शिकायत में बताया कि वह नशा मुक्ति अभियान प्रयास इंडिया की टीम लीडर है। पुराना हमीदा निवासी तालिम भी उनकी टीम में काम करता था। वह उसे बहन कहता था। सितंबर 2022 में एक्सीडेंट में उसे चोट लग गई थी। जिस पर आरोपी तालिम अपने रिश्तेदारों दिल्ली के पटपड़गंज के जवाहर मोहल्ला निवासी सलमान खान, उसकी पत्नी यासमीन, नफीसा व अहमद अंसारी के साथ उसके घर पर मिलने के लिए आया था।
विज्ञापन


इस दौरान आरोपी तालिम ने कहा कि सलमान तांत्रिक का कार्य करता है। यदि घर में कोई परेशानी है तो वह दूर कर सकता है। उसकी बातों में आकर उसने कह दिया कि बेटा बीमार रहता है और अब उसे भी चोट लग गई है। इस पर सलमान ने उनके घर के कोने-कोने में देखा और कहा कि किसी ने जादू टोना किया हुआ है। यदि इससे जल्द मुक्ति नहीं मिली तो बर्बाद कर देगा।

आरोपियों ने कुछ तंत्र-मंत्र किया और ताबीज भी जलाए। तांत्रिक क्रिया करने के नाम पर उससे डेढ़ लाख रुपये ले लिए। आरोपी नफीसा उसके घर पर रोजाना सुबह आती और तंत्र क्रिया कर शाम को वापस चली जाती। नफीसा ने उसे कभी घर में खून के छींटे तो कभी लाल कपड़े में सिंदूर दिखाती।

यहां तक कि घर से कीमती सामान भी गायब होने लगा। उसने आरोपियों से बात की तो उससे फिर रुपये मांगे गए। आरोपियों ने उससे लगभग 25 लाख रुपये हड़प लिए। बच्चों के नाम कराई गई एफडी को तुड़वाकर उसने यह रुपये आरोपियों को दिए।

इसके बाद नफीसा ने उसके घर आना बंद कर दिया। इस बारे में अन्य आरोपियों सलमान खान, यासमीन, तालीम व अहमद अंसारी को फोन किए तो उन्होंने उसका फोन नहीं उठाया। जिससे परेशान होकर उसने इसकी शिकायत पुलिस को दी।

शहर थाना प्रभारी जगदीश चंद्र का कहना है कि मामले में पांचों आरोपियों पर धोखाधड़ी का केस दर्ज कर लिया है। मामले की जांच की जा रही है। जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर मामला सुलझाया जाएगा। उन्होंने आमजन से अपील की कि वे तंत्र विद्या के नाम पर किसी तांत्रिक के झांसे में न आए।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें