गांव संधाला के पास यमुनानगर-करनाल रोड पर कार की टक्कर से बाइक सवार दो कांवड़ियों की मौत हो गई। दोनों युवक करनाल से बाइक पर सवार होकर कांवड़ लेने के लिए हरिद्वार जा रहे थे। हादसे के दौरान सड़क किनारे गहरे गड्डे में जा गिरी। सूचना मलिने पर मौके पर पहुंची पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम हाउस में रखवा दिया है। मामले में पुलिस ने आरोपी कार चालक के खिलाफ लापरवाही से वाहन चलाने का केस दर्जकर लिया है।
जानकारी के अनुसार करनाल की बसंत विहार कालोनी निवासी काला (23) व मुकेश (25) शुक्रवार दोपहर को करनाल से हरिद्वार के लिए निकले थे। यमुनानगर-करनाल रोड पर जैसे ही वे गंाव संधाला के नजदीक पहुंचे तो सामने से तेज गति से आ रही एक कार ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी। टक्कर लगने से दोनों युवक सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गए। वहीं टक्कर लगने के बाद कार चालक कार के खेतों में पलटने के बाद मौके से फरार हो गया। आरोपी चालक गांव हंसू का माजरा (इंद्री) का बताया जा रहा है। हादसे के बाद मौके पर लोगों की भीड़ लग गई। लोगों ने दोनों घायल युवकों को अस्पताल पहुंचाया। जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित किया। सूचना मिलने पर जठलाना पुलिस मौके पर पहुंची और शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम हाउस में रखवाया।
वर्जन
हादसे में मृतक दोनों युवकों के शवों को पोस्टमार्टम हाउस में रखवा दिया है। आरोपी कार चालक के खिलाफ लापरवाही से वाहन चलाने का मामला दर्जकर लिया गया है। चालक की तलाश की जा रही है। जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
इंस्पेक्टर राकेश कुमार, एसएचओ, थाना जठलाना।
कार की टक्कर से बाइक सवार युवक की मौत, दो घायल
आदिबद्री मंदिर से मत्था टेक घर लौट रहे थे तीनों युवक
यमुनानगर। आदिबद्री मंदिर से माथा टेक कर घर लौट रहे बाइक सवार तीन युवकों की कार के साथ टक्कर हो गई। हादसे में एक युवक की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दो युवक घायल हो गए। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टर्माटम के बाद परिजनों को सौंप दिया।
जगाधरी के गौमती मोहल्ला निवासी गौरव (21), सन्नी और दीपक गुरुवार को आदिबद्री मंदिर मत्था टेकने के लिए गए थे। तीनों दोस्त एक ही बाइक पर थे। वे गुरुवार रात को आदिबद्री से वापस घर लौट रहे थे तो बिलासपुर-जगाधरी मार्ग पर गांव हरनौली के पास सामने से आ रही कार के साथ उनकी टक्कर हो गई। हादसे में बाइक चला रहे गौरव की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि सन्नी व दीपक गंभीर रूप से घायल हो गए। कार चालक मौके से फरार हो गया। पुलिस ने कार चालक के खिलाफ लापरवाही से वाहन चलाने के आरोप में मामला दर्जकर कार्रवाई शुरू कर दी है।