फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लुधियाना से मामा का हालचाल जानने आए युवक का शव फंदे पर लटका मिला

Fri, 14 Apr 2017 12:10 AM IST
yamuna nagar beuro
विज्ञापन
विज्ञापन
कैंप के सरकारी स्कूल के पास गुरुवार युवक का शव उसके पुश्तैनी घर में पंखे से लटका मिला। युवक लुधियाना से अपने मामा का हालचाल जानने के लिए कैंप आया था। परिवार लुधियाना में रहता है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम हाउस में रखवा दिया है। परिवार के आने पर पुलिस मामले में आगामी कार्रवाई करने की बात कह रही है।
विज्ञापन

कैंप निवासी अमित गौरी (25) की बहन की शादी करीब तीन साल पहले लुधियाना में हुई। इसके बाद अमित का सारा परिवार भी वही जाकर बस गया। कैंप में अमित के मामा-मामी रहते हैं। दो दिन पहले अमित के मामा को अदरंग अटैक हो गया। इसलिए वह लुधियाना से अपने मामा का हालचाल जानने के लिए आया था। बुधवार रात को मामा के घर भोजन करने के बाद अपने पुश्तैनी घर में सोने के लिए चला गया। सुबह काफी देर तक वह अपने मामा के घर नहीं आया। इस पर उसकी मामी उसे उनके घर देखने गई। घर का गेट बंद देखकर वह वापस आ गई। उसने सोचा कि अमित शायद कहीं गया होगा।

थोड़ी देर में लौट आएगा। शाम करीब चार बजे फिर से वह उनके घर गई। दरवाजा अभी तक बंद था। इस पर उसको शक हुआ। वह पड़ोसी के घर से होकर अमित के घर गई। उसने देखा कि अमित का शव कमरे में छत पर पंखे से लटका हुआ है। यह देख उसने शोर मचाया। शोर सुनकर आसपास के पड़ोसी एकत्रित हो गए। लोगों ने पुलिस को मौके पर बुलाया। पुलिस ने सीन आफ क्राइम की टीम को मौके पर बुलाया। टीम ने मौके से जरूरी साक्ष्य एकत्रित किए। इसके बाद पुलिस ने शव को फंदे से उतारकर कब्जे में लिया। पुलिस ने शव के आसपास व कमरे की तलाशी ली, लेकिन उसके पास से कोई सुसाइड नोट बरामद नहीं हुआ। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम हाउस में रखवा दिया है। शव का पोस्टमार्टम शुक्रवार को परिजनों के आने के बाद होगा।
विज्ञापन

 
गांधी नगर चौकी प्रभारी धर्मपाल का कहना है कि कारण स्पष्ट नहीं हो सका। प्रारंभिक जांच में मामला सुसाइड का लग रहा है। सीन आफ क्राइम की टीम को बुलाकर जांच करवाई गई। मृतक का परिवार लुधियाना रहता है। उनको सूचित किया है। शुक्रवार को परिजनों के बयान के बाद मामले में आगामी कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें