फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ट्रैक्टर-ट्रॉली की टक्कर से बाइक सवार व्यक्ति की मौत, एक गंभीर

Sat, 10 Dec 2016 11:54 PM IST
amar ujala beuro yamunanagar
विज्ञापन
विज्ञापन
गांव चंगनौली के समीप देर रात टैक्टर-ट्रॉली की टक्कर से बाइक सवार व्यक्ति की मौत हो गई। जबकि एक अन्य गंभीर रूप से घायल हो गया, जो प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र बिलासपुर में उपचाराधीन है। सूचना पाकर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंप दिया वहीं, हादसे का अंजाम देकर फरार आरोपी चालक के खिलाफ कार्रवाई शुरू कर दी।
विज्ञापन


पुलिस को दी शिकायत में गांव मारवाकलां निवासी गुरमेज ने बताया कि बीती देर रात वह अपनी बाइक पर सवार होकर अपने जीजा जसविंद्र के साथ मारवाकलां से गांव चऊवाला की ओर जा रहे थे। जैसे ही वह गांव चंगनौली के समीप पहुंचे तो पीछे से तेज गति से आते ट्रैक्टर-ट्रॉली ने उनकी बाइक में टक्कर मार दी। इससे वह दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। उन्हें आसपास के लोगों ने प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र बिलासपुर पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने जसविंद्र को मृतक घोषित कर दिया। जबकि उन्हें यमुनानगर के ट्रॉमा सेंटर रेफर कर दिया। सूचना पाकर पहुंची पुलिस ने गुरमेज की शिकायत पर वाहन चालक के खिलाफ केस दर्ज कर शव का पोस्टमार्टम कर परिजनों के हवाले कर दिया और आरोपी चालक के खिलाफ कार्रवाई शुरू कर दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें