फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

किरयाना गोदाम से चारों ने उड़ाया हजारों का सामान

Thu, 02 Feb 2017 12:21 AM IST
amar ujala beuro yamunanagar
विज्ञापन
विज्ञापन
रेलवे स्टेशन के पास स्थित रेस्ट हाउस रोड पर बने एक किरयाना गोदाम से चोरों ने हजारों रुपये का सामान चोरी कर लिया। बता दें कि केनाल रेस्ट हाउस स्टेशन चौक से मात्र चंद कदमों की दूरी पर है। वहीं चोरों ने एक गांव के गुरुद्वारे से दानपात्र चोरी कर लिया। जिसमें करीब बीस हजार रुपये थे। पुलिस ने शिकायत पर अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन


प्रोफेसर कॉलोनी निवासी विजय ने थाना शहर यमुनानगर पुलिस को दी शिकायत में बताया कि स्टेशन के पास स्थित केनाल रेस्ट हाउस रोड पर उसका किरयाना गोदाम है। 29 जनवरी की रात वह रोज की तरह गोदाम बंद कर घर चला गया था। अगली सुबह जब वह गोदाम पर पहुंचा, तो शटर के ताले टूटे हुए और अंदर सामान बिखरा हुआ था। जब उसने जांच की तो पता चला कि गोदाम में रखे देसी घी के 32 टीन गायब थे। विजय कुमार ने बताया कि चोर घी के टीन के साथ अन्य सामान भी ले गए। सामान का बाजारी मूल्य करीब 92 हजार रुपये बताया जाता है। पुलिस ने मौका मुआयना कर अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।

वहीं गांव मिल्क माजरा निवासी गुरशरण सिंह ने थाना छप्पर पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उसके गांव में एक गुरुद्वारा है। 31 जनवरी की रात चोर गुरुद्वारा से गुल्लक का ताला तोड़कर उसमें रखे बीस हजार रुपये चोरी कर ले गए। सुबह जब वह माथा टेकने गुरुद्वारा पहुंचे, तो उन्हें चोरी का पता चला। पुलिस ने शिकायत पर अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें