फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जेल में मिला मोबाइल से भरा पैकेट

Tue, 10 Jan 2017 12:28 AM IST
amar ujala beuro yamunanagar
विज्ञापन
विज्ञापन
जिला जेल में दीवार के नजदीक सोमवार को एक पैकेट पड़ा मिला। जांच करने पर पैकेट से तीन मोबाइल बरामद किए गए। पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ मामला दर्जकर कार्रवाई शुरू कर दी है। जेल अधिकारी कयास लगा रहे है कि किसी बाहरी व्यक्ति द्वारा जेल में बंद किसी कैदी के पास मोबाइल पहुंचाने के लिए ये पैकेट फेंका होगा।
विज्ञापन

जेल डीएसपी ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि सोमवार को वह जेल की दीवार के नजदीक जांच कर रहे थे। इस दौरान उन्हें दीवार के नजदीक एक पैकेट पड़ा हुआ मिला। जब पैकेट खोलकर उसकी जांच की तो उसके अंदर से तीन मोबाइल बरामद किए गए। उन्होंने इसकी सूचना पुलिस को दी। पुलिस ने मोबाइल को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है। मोबाइल सिम की जांच के बाद ही पता चल पाएगा कि ये मोबाइल किस व्यक्ति के नाम पर थे। जेल अधिकारियों के अनुसार यह मोबाइल किसी बाहर के व्यक्ति द्वारा जेल के अंदर बंद कैदी को पहुंचाने के लिए फेंके गए थे। बतां दे कि जेल में बंद कैदियों से कई बार मोबाइल मिल चुके है। दो दिन पहले भी जेल में बंद हरेवा हत्याकांड के दोषी सोनीपत निवासी पवन से मोबाइल बरामद किया गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें