फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सौतेले पिता ने मासूम को बेरहमी से पीटा

Tue, 27 Sep 2016 12:24 AM IST
yamuna nagar
विज्ञापन
son
विज्ञापन
शहर की महावीर कालोनी में एक सौतेले पिता ने अपने दो साल के बच्चे को बूरी तरह से पीटकर घायल कर दिया। सूचना मिलने पर चाइल्ड हेल्पलाइन की टीम ने रेस्क्यू चलाकर बच्चे को आरोपी पिता से छुड़वाया। बच्चे के शरीर पर जलाने, काटने व अन्य गहरे जख्म है। मेडिकल में बच्चे के शरीर पर चोट के निशान की पुष्टि हुई है। चाइल्ड हेल्पलाइन ने बच्चे को चाइल्ड वैलफेयर कमेटी को सौंप दिया। जहां से उसे शेल्टर होम ले जाने की तैयारी की जा रही है। पुलिस मामले की जांच के बाद आरोपी व्यक्ति के खिलाफ केस दर्जकर कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन


चाइल्ड हेल्पलाइन 1098 की निदेशिका अंजू वायपेयी व कार्डिनेटर भानू प्रताप ने बताया कि सोमवार सुबह चाइल्ड हेल्पलाइन नंबर पर महावीर कालोनी से एक व्यक्ति का फोन आया कि उनके पड़ोस में किराए के मकान में एक व्यक्ति रहता है। उसके पास दो साल का सौतेला लड़का है। वह उसे पिछले कई दिनों से बूरी तरह से पीट रहा है।

सूचना मिलते ही उन्होंने रामपुरा पुलिस चौंकी को सूचना दी और पुलिस को साथ लेकर महावीर कालोनी में पहुंच गए। आरोपी व्यक्ति ने बच्चे को कमरे में बंद किया हुआ था। जब उन्होंने बच्चे के बारे में पूछा तो आरोपी बताने मे आनाकानी करने लगा। बाद में सख्ती से पूछने पर वह कमरे से बच्चों को लेकर आया। बच्चे के शरीर पर जलाने, काटने व अन्य गहरे जख्म बने थे और बच्चा रो रहा था। जांच के दौरान पता चला कि आरोपी व्यक्ति नेपाल का रहने वाला है।
विज्ञापन


महावीर कालोनी में किराए के मकान में रहता है। पीड़ित सूरज उसका सौतेला लड़का है। इसलिए वह उसे पीटता था। चाइल्ड हेल्पलाइन ने बच्चे का सिविल अस्पताल में मेडिकल करवाया। जिसमें उसके शरीर पर चोटों के निशान होने की पुष्टि हुई है। चाइल्ड हेल्पलाइन ने बच्चे का मेड़िकल करवाने के बाद चाइल्ड वैलफेयर कमेटी की प्रधान सतपाल कौर को सौंप दिया। पुलिस ने मामले में कार्रवाई शुरू कर दी।

पानी की पाइप पर हाथ लगाने पर पीटा
चाइल्ड लिगल ऑफिसर रंजन शर्मा ने बताया कि नेपाल के पोखरा गांव निवासी भगवान उर्फ माइकल महावीर कालोनी में रहता है और वह माडल टाउन में मोमोज बेचने का काम करता है। रविवार देर शाम को वह घर पर मोमोज बना रहा था। इस दौरान उसका दो वर्षीय बेटा सूरत खेलता हुआ उसके पास आ गया और उसने पानी की पाइप को हाथ लगा दिया। इसी को लेकर पिता को गुस्सा आ गया और उसने बड़ी बेरहमी से अपने बेटे की जमकर पिटाई की।

शेल्टर होम भेजने की तैयारी
बताया जा रहा है कि बच्चे का मेडिकल करवाने के बाद उसे पंचकूला स्थित शेल्टर होम में भेजने की तैयारी है। जहां पर बच्चे का पालन पोषण किया जाएगा। क्योंकि बच्चे के पिता के अलावा उसके पालन पोषण के लिए अन्य कोई परिजन यहां मौजूद नहीं है।

पिता पर केस दर्ज :
महावीर कालोनी में बच्चे को पीटने की सूचना पर पुलिस चाइल्ड लाइन की टीम के साथ मौके पर गई थी। बच्चें को अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां उसका उपचार चल रहा है। मामले में पड़ोसी की शिकायत पर पीड़ित बच्चे के पिता भगवान उर्फ माइकल पर मारपीट की विभिन्न धाराओं के तहत केस दर्जकर लिया गया है। आरोपी को जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
विज्ञापन

- देवेंद्र सिंह, एसएचओ, थाना शहर यमुनानगर।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें