फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दो पक्षों में चले लाठी डंडे, तेजधार हथियार से व्यक्ति की हत्या

Sat, 08 Apr 2017 12:17 AM IST
yamuna nagar beuro
विज्ञापन
c - फोटो : yamuna nagar
विज्ञापन
 छछरौली के गांव जटहेडी में गुरुवार रात दो पक्षों में झगड़ा हो गया। झगड़े में एक पक्ष के लोगों ने दूसरे पक्ष के व्यक्ति की तेजधार हथियार से वार कर हत्या कर दी। जबकि अन्य दो व्यक्ति बुरी तरह से जख्मी हो गए। घायलों को ट्रॉमा सेंटर में भर्ती कराया गया। मृतक के परिजन शव को दाह संस्कार करने से पहले आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग पर अड़े रहे। आरोपियों की गिरफ्तारी के साथ-साथ झगड़े के मास्टर माइंड छछरौली के एक व्यक्ति के खिलाफ भी मामला दर्ज कर उसे भी गिरफ्तार करने को लेकर परिजनों ने अनाज मंडी छछरौली के सामने नेशनल हाईवे पर जाम लगा दिया। पुलिस ने मामले में दर्जनभर लोगों के खिलाफ केस दर्जकर आठ आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। इसके बाद परिजनों ने जाम खोला।
विज्ञापन

छछरौली के गांव में जटहेडी में गुरुवार रात लगभग एक दर्जन लोगों ने अपने ही पड़ोस के सुभाषचंद पुत्र करेसन पर तेजधार हथियारों से जानलेवा हमला कर दिया। जिसमें उसको गंभीर चोटें आई। बीच बचाव में उनके पुत्र विशाल व एक अन्य व्यक्ति को भी चोटें आई। कुछ देर बाद झगड़े में घायल सुभाष की मौत हो गई। मृतक के भाई जटहेडी निवासी प्रवीन पुत्र दिलाराम ने बताया गुरुवार रात उनके ही गांव के बंटी, अजय, दविंद्र, मान सिंह, करण, कृष्ण, समिंद्र, कुलवंत, दर्शनी, सोमा, कुसम लाठियां, डंडे व तेज धार हथियार लेकर आए और आते ही सुभाष व उसके परिवार पर हमला बोल दिया। उनकी चीख पुकार सुनकर आस-पड़ोस के लोग भी इकट्ठा हो गए। दोनों पक्षों में जमकर तेजधार हथियार व लाठी डंडे चले। झगड़े में दोनों पक्षों के लोग घायल हुए। जिन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया। झगड़े में घायल हुए सुभाषचंद की कुछ देर बाद मौत हो गई। मामले की सूचना पुलिस को दी गई। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के बाद परिजनों के हवाले कर दिया। मामले में पुलिस ने दर्जन भर लोगों के खिलाफ हत्या सहित विभिन्न धाराओं के तहत केस दर्जकर कार्रवाई शुरू कर दी है।
 
पहले गिरफ्तारी करो, फिर खोलेंगे जाम
पोस्टमार्टम के बाद परिजन शव को लेकर छछरौली पहुंच गए। लेकिन दाह संस्कार करने से पूर्व परिजन आरोपियों की गिरफ्तारी पर अड़ गए। आरोपियों की गिरफ्तारी न होने पर भड़के परिजन नेशनल हाईवे 73ए पर आ गए और जाम लगा दिया। जाम की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और परिजनों को समझाया। परिजनों का कहना था पहले आरोपियों की गिरफ्तारी करो, उसके बाद वे जाम खोलेंगे। पुलिस ने मामले में आठ आरोपियों को गिरफ्तार किया और परिजनों को आश्वासन दिया कि अन्य आरोपियों को भी जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा। इसके बाद परिजनों ने जाम खोला।
विज्ञापन


 
पहले भी कर चुके है कई बार हमला  
प्रवीन ने बताया उनके पड़ोस में रहने वाले बंटी व उसका परिवार शुरू से ही उनके परिवार के साथ रंजिश रखता आया है। पहले भी यह लोग कई बार झगड़ा कर चुके है। जिसके बारे में पंचायतें भी हुई। लेकिन आरोपी फिर भी आए दिन किसी न किसी बात को लेकर झगड़ा करने पर उतारू रहते थे। बीती रात तो आरोपियों ने सारी हदें पार कर दी। उनका कहना है कि छछरौली निवासी एक व्यक्ति की शह पर यह सारा काम किया गया।

समाज के लोगों ने की निंदा
समाज के लोगों ने इस हमले की निंदा करते हुए चर्चा भी की। जिसमें इस प्रकार की घटना पर रोष प्रकट कर आरोपियों का कड़ी से कड़ी सजा दिलाने की बात रखी है। बैठक में कहा गया कि जिस प्रकार से एक परिवार पर दर्जनों लोग हथियार लेकर हमला कर सकते है। उससे तो कोई भी परिवार सुरक्षित नहीं है। समाज के लोगों एक इस झगड़े के मुख्य साजिशकर्ता के खिलाफ भी कार्रवाई कराने की मांग की।

 
हत्या का केस दर्ज : एसएचओ
थाना छछरौली प्रभारी राजीव मिगलानी का कहना है कि जटहेडी में हुए झगडे में सुभाष नामक व्यक्ति की मौत हो गई थी। पुलिस ने दर्जनभर लोगों के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है। कुछ आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है। कुछ को जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
विज्ञापन


 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें