फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भतीजे ने चाचा को घोंपा चाकू, मौत, बेटे को भी चाकू मार किया घायल

Sat, 25 Feb 2017 11:33 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो यमुनानगर।
विज्ञापन
विज्ञापन
 जगाधरी की नई बस्ती में भतीजे ने चाचा की छाती में चाकू घोंपकर हत्या कर दी। बचाने आए बेटे पर भी आरोपी युवक ने चाकू से वार किए। जिसमें वह भी घायल हो गया। वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी युवक मौके से फरार हो गया। बताया जा रहा है कि दोनों परिवारों में गोबर गिराने को लेकर शुक्रवार को झगड़ा हुआ था। जिसके बाद ललित सुरेश से रंजिश रखने लगा। इसी रंजिश के चलते आरोपी युवक ने वारदात को अंजाम दिया। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच की। पुलिस ने मामले में आरोपी युवक के खिलाफ हत्या सहित विभिन्न धाराओं के तहत केस दर्जकर कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार जगाधरी की नई बस्ती कॉलोनी निवासी सुरेश कुमार (50) की शुक्रवार को उसके भतीजे ललित के साथ बाड़े में गोबर गिराने को लेकर झगड़ा हुआ था। उस समय आसपास के लोगों ने उन्हें समझाकर शांत कर दिया था, लेकिन आरोपी ललित सुरेश के परिवार से रंजिश रखने लगा। शनिवार शाम को सुरेश अपने घर के बाहर खड़ा हुआ था। इसी दौरान ललित वहां पहुंच गया। इस दौरान आरोपी युवक ने सुरेश के साथ पुरानी रंजिश को लेकर बहस करनी शुरू कर दी। बहस हाथापाई में बदल गई। शोर सुनकर सुरेश का बेटा जतिन भी मौके पर आ गया। उसने अपने पिता सुरेश को आरोपी के चंगुल से छुड़ाने का प्रयास किया। इस दौरान आरोपी ने अपनी जेब से चाकू निकाली और उसे सुरेश की बाई तरफ छाती में घोंप दिया। बीच बचाव में जतिन की बाजू पर भी चाकू लग गया। जिससे वह घायल हो गया। वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी ललित मौके से फरार हो गया। लोगों ने घायलों को अस्पताल में पहुंचाया। जहां चिकित्सकों ने सुरेश को मृत घोषित कर दिया। वहीं जतिन को उपचार दिया गया। मामले की सूचना पुलिस को दी गई। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम हाउस में रखवाया। थाना शहर जगाधरी प्रभारी सुनील कुमार का कहना है कि पुलिस ने मृतक के बेटे जतिन की शिकायत पर आरोपी ललित के खिलाफ हत्या सहित विभिन्न धाराओं के तहत केस दर्जकर कार्रवाई शुरू कर दी है। आरोपी की तलाश की जा रही है।

नई बस्ती कॉलोनी में भतीजे द्वारा चाचा की हत्या की सूचना पर वे पुलिस के साथ मौके पर गए थे। शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम हाउस में रखवा दिया गया है। रविवार को पोस्टमार्टम कराया जाएगा। आरोपी ललित पर हत्या का केस दर्जकर लिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

- इंस्पेक्टर सुनील कुमार, एसएचओ, थाना शहर जगाधरी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें