फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

टैक्टर-ट्राली बिजली के ट्रांसफार्मर से टकराई, बड़ा हादसा टला

Tue, 10 Jan 2017 11:57 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो यमुनानगर।
विज्ञापन
ट्रांसफार्मर
विज्ञापन
चंडीगढ़-रूड़की नेशनल हाइवे पर विश्वकर्मा चौक के पास लक्कड़ से लदी ट्रैक्टर-ट्राली सोमवार को सड़क किनारे बिजली के ट्रांसफार्मर से टकरा गई। इससे धमका हुआ, लेकिन बड़ा हादसा टल गया। गनीमत रही कि ट्रैक्टर चालक ने कूद कर अपनी जान बचाई। इससे हाइवे पर करीब डेढ़ घंटे तक यातायात प्रभावित रहा, जिससे लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ा। इस हादसे की वजह से क्षेत्र की बिजली भी गुल हो गई।
विज्ञापन

यूपी के  सहारनपुर निवासी समे सिंह ने बताया कि ट्रैक्टर ट्राली में लक्कड़ लोड कर यमुनानगर स्थित फैक्टरी में जा रहा था। विश्वकर्मा चौक के पास अचानक स्टेयरिंग फेल हो गया और ट्रैक्टर सड़क किनारे लगे बिजली के ट्रांसफार्मर से टकरा गया। इससे ट्रांसफार्मर में धमाका हुआ और बिजली गुल हो गई। चालक ने बताया कि सड़क किनारे दुकानें थी, लेकिन ट्रैक्टर खंभे में लगा। उन्होंने किसी तरह कूद कर अपनी जान बचाई। इसकी सूचना मिलते ही पुलिस व बिजली निगम के अधिकारी पहुंच गए। मौके पर पहुंची पुलिस ने जेसीबी की मदद से ट्रैक्टर ट्राली को निकला और यातायात को सुचारू करवाया। हादसे की वजह से क्षेत्र में बिजली आपूर्ति भी बाधित हो गई। सोमवार दोपहर बाद ही बिजली निगम के कर्मियों ने बिजली आपूर्ति बहाल करवाई।

बस चालक की जल्दबाजी से बढ़ी समस्या:
ट्रैक्टर-ट्राली में हुए हादसे की वजह से हाइवे पर जाम की स्थिति बन गई। इसी दौरान यूपी रोडवेज के बस चालक ने जल्दी बस निकालने के चक्कर में डिवाइडर को क्रास करने का प्रयास किया। इससे बस डिवाइडर में फंस गई। जिससे हाइवे पर यातायात की समस्या और भी बढ़ गई। किसी तरह से चालक ने बस को डिवाइडर से निकाला और चला गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें