फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बाइक की आमने-सामने की टक्कर, दो व्यक्तियों की मौत

Thu, 03 Nov 2016 11:49 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो यमुनानगर।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
कुरुक्षेत्र-सहारनपुर मार्ग पर मंगलवार शाम करीब छह बजे बाइक की टक्कर हो गई। जिसमें एक बाइक पर सवार दो व्यक्ति ट्रैक्टर ट्राली की चपेट में आने से मौत हो गई। जबकि दूसरी बाइक पर सवार दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। उन्हें अस्पताल में भर्ती करवाया गाय। देर शाम तक दोनों की शिनाख्त नहीं हो पाई। सदर पुलिस मामले में जांच कर रही है।
हादसा कुरुक्षेत्र-सहारनपुर स्टेट हाइवे पर औरंगाबाद गांव के पास हुआ। प्रत्यक्षर्शियों ने बताया कि एक बाइक पर सवार दो व्यक्ति यमुनानगर की ओर जा रहे थे, जबकि दूसरी बाइक पर एक व्यक्ति और युवती रादौर की ओर जा रहे थे। दोनों बाइक की आमने सामने में टक्कर हो गई। इसी दौरान पीछे से आ रहे ट्रैक्टर-ट्राली ने यमुनानगर की ओर आ रहे दोनों व्यक्तियों को अपनी चपेट में ले लिया, जिसमें दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। आस पास के लोगों ने इसकी सूचना तुरंत सदर यमुनानगर पुलिस को दी। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई और दोनों घायलों को पुलिस ने अस्पताल में पहुंचाया। लेकिन अस्पताल में डाक्टर ने दोनों को मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने आस पास के लोगों से बात की, लेकिन उनकी पहचान नहीं हो पाई। इसी तरह दूसरी बाइक पर सवार व्यक्ति और युवती भी घायल हो गए। आस पास के लोगों ने उन्हें अस्पताल में भर्ती करवाया। बताया गया है कि हादसे में दोनों को भी चोटें लगी है। देर शाम पुलिस ने दोनों शवों को सिविल अस्पताल के शवगृह में रखवा दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

उधर, सदर पुलिस के जांच अधिकारी एएसआई सतपाल ने बताया कि मृतकों की शिनाख्त नहीं हो पाई है और दोनों शवों को शवगृह में रखवा दिया गया है। हादसे के कारणों की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें