फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

देवर पर लगाया छेड़छाड़ का आरोप, देवर सहित तीन पर केस दर्ज

Fri, 17 Jun 2016 12:15 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

यमुनानगर। आजाद नगर निवासी एक महिला ने अपने देवर पर छेड़छाड़ करने का आरोप लगाया है। वहीं पति व सास पर दहेज की मांग पूरी न होने पर मारपीट कर घर से निकालने का आरोप है। पुलिस ने मामले में महिला की शिकायत पर उसके देवर पर छेड़छाड़ व पति और सास पर देहज उत्पीडन का केस दर्जकर कार्रवाई शुरू कर दी है।

आजाद नगर निवासी एक महिला ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उसकी शादी खारवन निवासी व्यक्ति के साथ 29 अप्रैल 2012 को हुई थी। शादी में उसके मायके वालों से जरूरत का सारा सामान देकर विदा किया था। लेकिन शादी में दिए गए सामान से उसके ससुराल पक्ष के लोग संतुष्ट नहीं थे। आरोप है कि एक दिन उसके देवर ने घर पर उसे अकेला पाकर उसके साथ छेड़छाड़ की।
विज्ञापन


जब उसने इसका विरोध किया तो आरोपी ने उसे जाने से मारने की धमकी दी। उसने इसकी सूचना अपने पति और सास को दी, लेकिन आरोपियों ने भी उसके देवर का ही साथ दिया। जब उसने इसका विरोध किया तो आरोपियों ने उसे मारपीट कर घर से निकाल दिया। किसी तरह वह घर पहुंची और मामले की शिकायत पुलिस को दी।

पुलिस ने मामले की जांच के बाद आरोपी देवर पर छेड़छाड़ और पति व सास पर दहेज उत्पीडन का मामला दर्जकर कार्रवाई शुरू कर दी है।  

दहेज उत्पीडन मामले में पांच पर केस दर्ज
कांसापुर कॉलोनी निवासी निशा ने महिला थाना पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उसकी शादी 25 फरवरी 2011 को मुखर्जी पार्क निवासी राहुल वर्मा के साथ हुई थी। शादी में उसके मायके वालों ने जरूरत का सभी सामान देकर विदा किया था। शादी के कुछ दिन बाद ही उसके ससुराल पक्ष के लोग उससे और अधिक दहेज लाने के लिए प्रताड़ित करने लगे।
विज्ञापन


आरोप है कि दहेज की मांग पूरी न होने पर उसके ससुराल पक्ष के लोगों ने मारपीट कर घर से निकाल दिया। उसने इसकी शिकायत महिला थाना पुलिस को दी। पुलिस ने उसके पति राहुल वर्मा, सास मीरा, ससुर विष्णु वर्मा, जेठ राजेश, जेठानी नीतू के खिलाफ दहेज उत्पीडन के आरोप में मामला दर्जकर कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें