फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Haryana: हाईटेंशन तार की चपेट में आई पिकअप, गाड़ी के फट गए टायर, दो कांवड़ियों की मौत, 15 थे सवार

Tue, 22 Jul 2025 12:41 PM IST
अंकेश ठाकुर संवाद न्यूज एजेंसी, यमुनानगर (हरियाणा)

सार

सावन माह के चलते हरियाणा के यमुनानगर से पिकअप गाड़ी में सवार कांवड़िये गंगाजल लेने जा रहे थे। तभी उनकी गाड़ी हाईटेंशन तार की चपेट में आ गई और करंट लगने से दो की मौत हो गई। गाड़ी में 15 कांवड़िये सवार थे। 
विज्ञापन
मृतकों की फाइल फोटो और अस्पताल के बाहर परिजन। - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हरियाणा के यमुनानगर में बड़ा हादसा हुआ है। यमुनानगर के गांव गुमथला में एक पिकअप गाड़ी हाईटेंशन तार की चपेट में आ गई। इसमें करीब 15 कांवड़िये सवार थे, जिनमें करंट से दो की मौत हो गई और दो गंभीर रूप से घायल हो गए। सभी गुमथला के ही रहने वाले हैं, जो हरिद्वार गंगाजल लेने जा रहे थे। 

विज्ञापन


मंगलवार सुबह करीब छह बजे पिकअप गाड़ी में सवार होकर कांवड़िये गांव की परिक्रमा कर रहे थे, तभी गांव के ऊपर से निकल रही हाईटेंशन तार की चपेट में पिकअप गाड़ी आ गई। इसमें सवार कांवड़ियों को करंट का झटका लगा। जोरदार धमाके के बाद पिकअप गाड़ी के टायर भी फट गए। करंट से पिकअप गाड़ी में सवार गुमथला निवासी कुलदीप (40) व गांव को ही हरीश (42) की मौत हो गई। रिंकू व सुमित गंभीर रूप से घायल हो गए, जिन्हें ग्रामीणों ने अस्पताल पहुंचाया। सूचना पर पुलिस ने शव कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें