फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पेट्रोल पंप पर तेल डालने में गड़बड़ी, पैमाईश में निकला एक लीटर डीजल कम

Thu, 30 Jun 2016 12:49 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो यमुनानगर।
विज्ञापन
पैट्राोल - फोटो : ब्यूरो
विज्ञापन
बुड़िया क्षेत्र के गांव भोगपुर के किसान ने कम मात्रा में डीजल डालने पर पेट्रोल पंप पर हंगामा किया। हंगामा बढ़ता देख कनालसी व गांव भोगपुर के सरपंच, पेट्रोल पंप मालिक मौके पर पहुंचे। मौजिज लोगों के सामने कैन में डाले गए डीजल की पैमानों के साथ पैमाईश की गई। भोगपुर सरपंच व पीड़ित किसान की मानें तो करीब एक लीटर डीजल कम पाया गया। वहीं पेट्रोल पंप संचालक के अनुसार केवल सौ मिली लीटर तेल कम निकला। कम निकले तेल को किसान को देकर संतुष्ट कर दिया गया है।
विज्ञापन


गांव भोगपुर निवासी सतीश कांबोज ने धान की रोपाई की हुई है। जिसमें इंजन ट्यूबवेल से सिंचाई करने के लिए डीजल की आवश्यकता होती है। इंजन में डीजल डालने के लिए सतीश बुधवार सुबह करीब सात बजे कनालसी गांव के नजदीक स्थित एक पेट्रोल पंप पर डीजल लेने के लिए गया। यहां सतीश ने कैन में एक हजार रुपये का डीजल डलवाया। मशीन की रीडिंग के अनुसार कैन में एक हजार रुपये का 18.6 लीटर डीजल तेल डाला गया। सतीश ने जब कैन की जांच की तो उसने उसमें तेल कम डाले जाने का शक हुआ। उसने इस बारे में पेट्रोल पंप कर्मचारियों से बातचीत की। आरोप है कि कर्मचारियों ने उसके साथ बहस शुरू कर दी। उसने इसकी सूचना भोगपुर सरपंच को दी।

तब तक पेट्रोल पंप पर अन्य लोगों की भी भीड़ लग गई। सूचना के बाद पंप संचालक भी वहां आ गया। मौके पर भोगपुर सरपंच दीपक कुमार, कनालसी सरपंच मंजू देवी के पति राजकुमार, पेट्रोल पंप संचालक इकबाल तनेजा सहित काफी संख्या में लोग पहुंच गए। काफी देर बातचीत के बाद कैन के तेल की पैमाईश करने का निर्णय लिया गया। पंप पर रखे पैमानों से कैन में डाले गए डीजल की पैमाईश की गई। जिसमें 17.5 लीटर तेल ही निकला।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें